Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Rajasthan New CM: राजस्थान को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री, BJP विधायक दल की बैठक में नाम का होगा ऐलान

Rajasthan New CM: राजस्थान को आज (12 दिसंबर) नया मुख्यमंत्री मिल सकता है.शाम को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. जिसमें नए सीएम के नाम का ऐलान किया जा सकता है.

BJP

फोटो-सोशल मीडिया

Rajasthan New CM: राजस्थान को आज (12 दिसंबर) नया मुख्यमंत्री मिल सकता है.शाम को बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी. जिसमें नए सीएम के नाम का ऐलान किया जा सकता है. नए सीएम की चर्चा के बीच पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं लगभग खत्म हो चुकी हैं. चर्चा है कि वसुंधरा राजे इस रेस से बाहर हो चुकी हैं. ऐसे में अब राज्य के सीएम पद की कुर्सी किसे मिलेगी ये बड़ा सवाल बनकर खड़ा हो गया है.

शाम को पर्यवेक्षकों के साथ होगी बैठक

बीजेपी ने सोमवार को मध्य प्रदेश के नए सीएम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी ने मोहन यादव को नया मुख्यमंत्री घोषित किया है. मोहन यादव के नाम पर ठप्पा लगने के बाद अब सभी की निगाहें राजस्थान सीएम पर टिक गई हैं. राजस्थान में मुख्यमंत्री के नाम पर फैसले को लेकर जयपुर में शाम को बैठक होगी. इस बैठक में पार्टी की ओर से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, सरोज पांडेय और विनोद तावड़े भी शामिल होंगे. बैठक में विधायक दल का नेता चुना जाएगा. कयास लगाए जा रहे हैं कि बीजेपी नए सीएम के रूप में किसी महिला को जिम्मेदारी सौंप सकती है.

सीएम के नाम का होगा ऐलान

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुई विधायक दल की बैठक से ये पूरी तरह से साफ हो चुका है कि दिल्ली से आने वाले पर्यवेक्षक विधायकों से सीएम चेहरे को लेकर चर्चा नहीं करेंगे. विधायकों से उनकी पसंद और राय नहीं पूछी जाएगी. सिर्फ पर्यवेक्षक एक लाइन का प्रस्ताव पास कराएंगे. जिसके बाद सीएम के नाम का ऐलान कर दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- बीजेपी ने संघ के गढ़ में OBC चेहरे पर जताया भरोसा, जानें कौन हैं मध्य प्रदेश के नए CM Mohan Yadav

सामान्य वर्ग से सीएम बनाए जाने की उम्मीद

एमपी और छत्तीसगढ़ की तर्ज पर राजस्थान में भी सीएम के अलावा दो डिप्टी सीएम बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. ऐसे में अगर यहां पर दो डिप्टी सीएम बनाए जाते हैं तो ये एक नई शुरुआत होगी. पिछले दो राज्यों में घोषित हुए सीएम नाम को लेकर कहा जा रहा है कि अब राजस्थान में सामान्य वर्ग से कोई चेहरा सीएम बनाया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital