Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Keshav Prasad Maurya: राहुल गांधी के सीएम योगी को लेकर दिए बयान पर भड़के केशव प्रसाद मौर्य, कहा- माफी मांगें कांग्रेस नेता

Keshav Prasad Maurya: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में जो कर रही है वो धर्म नहीं, अधर्म है.

rahul gandhi and kp maurya

राहुल गांधी और केशव प्रसाद मौर्य

Keshav Prasad Maurya: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को ‘ठग’ बताया था. केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सबसे बड़े सूबे के मुखिया के बारे में राहुल गांधी को यह नहीं कहना चाहिए. राहुल गांधी का यह बयान दर्शाता है कि उनका बचपना नहीं गया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अपने गैर-जिम्मेदाराना और उत्तर प्रदेश का अपमान करने वाला बयान को वापस लेकर माफी मांगनी चाहिए.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था कि भाजपा देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में जो कर रही है वो धर्म नहीं, अधर्म है. उन्होंने सामाजिक संगठनों के ‘भारत जोड़ो अभियान’ कार्यक्रम में यह टिप्पणी की थी. राहुल गांधी ने कहा था, ‘‘योगी जी को अगर हिंदू धर्म समझ आता तो वह जो करते हैं वो नहीं करते… वह अपने मठ का अपमान कर रहे हैं. वह धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग हैं.’’

कोई धर्म नहीं कहता है कि नफरत फैलाओ- राहुल गांधी

कार्यक्रम में मौजूद महिला ने उनसे सवाल किया था कि उत्तर प्रदेश में जो ‘धर्म की आंधी’ चल रही है, इस स्थिति में कांग्रेस क्या करेगी? इसके जवाब में राहुल गांधी ने कहा, ‘‘आपने कहा कि उत्तर प्रदेश में धर्म की आंधी है, यह धर्म नहीं है, मैंने इस्लाम के बारे में पढ़ा, ईसाई धर्म के बारे में पढ़ा है, यहूदी धर्म के बारे में पढ़ा है, बौद्ध धर्म के बारे में पढ़ा है, हिंदू धर्म तो मैं समझता हूं, कोई धर्म नहीं कहता है कि नफरत फैलाओ,’’

ये भी पढ़ें: “कांग्रेस हमेशा से ही आस्था के साथ खिलवाड़ करती आ रही है”, राहुल गांधी के ‘मामूली ठग’ वाले बयान पर CM योगी का करारा जवाब

राहुल गांधी ने कहा कि यूपी में भाजपा जो कर रही है वो धर्म नहीं, अधर्म है. उन्होंने कहा कि जैसे ही व्यक्ति तपस्या करना बंद कर देता है तो उसके लिए भ्रम की स्थिति पैदा हो जाती है. गांधी ने कहा कि कांग्रेस तपस्वियों की पार्टी है, जबकि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इसके विपरीत हैं. उन्होंने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का जिक्र करते हुए कहा कि यह छोटा एवं पहला कदम है, आगे और भी प्रयास किए जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital