देश

MP Election 2023: कांग्रेस की बढ़ सकती है मुसीबत, चुनाव से पहले इस दिग्गज नेता ने दे दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद बागी हुए नेता पार्टियों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकते हैं. प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने ही अपनी कई नेताओं के टिकट काटे हैं. इसके चलते बागी नेताओं का खतरा दोनों ही पार्टियों को हो सकता है. क्योंकि कुछ सीटें ऐसी हैं जहां बागी नेताओं का दबदबा है. इस बीच कांग्रेस को भी एक बड़ा झटका लगा है. टिकट न मिलने की वजह से पार्टी के दिग्गज नेता प्रेमचंद गुड्डू ने इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद से कांग्रेस की टेंशन बढ़ गई है.

कांग्रेस ने रतलाम से प्रेमचंद गुड्डू की जगह किसी अन्य प्रत्याशी को टिकट दे दिय़ा है. इससे नाराज होकर प्रेमचंद ने निर्देलीय नामांकन पर्चा फर दिया है. वह आलोट विधानसभा सीट से कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशी के सामने निर्दलीय ताल ठोकेंगे.

आलोट विधानसभा सीट बनेगा त्रिकोणीय मुकाबला

प्रेमचंद गुड्डू कांग्रेस की तरफ से दो बार के विधायक और एक बार सांसद रहे चुके हैं. ऐसे में उनका आलोट सीट पर दबदबा भी है. ऐसे में यह कांग्रेस को नुकसान भी पहुंचा सकता है. दरअसल आलोट विधानसभा सीट पर कांग्रेस के सामने बीजेपी ने पूर्व सांसद डॉक्टर चिंतामणि मालवीय को मैदान में उतारा है.  वहीं कांग्रेस ने विधायक  मनोज चावला फिर से मैदान में उतार दिया है. ऐसे में देखने ये दिलचस्प होगा कि वह बीजेपी और कांग्रेस प्रत्याशी के कितने वोट काटते हैं, या निर्देलीय ही चुनाव में जीत हासिल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Chhattisgarh: चुनाव से पहले नक्सली फिर हुए एक्टिव, BJP नेता को उतारा मौत के घाट, प्रत्याशी के लिए करने गए थे प्रचार

जावरा सीट पर भी त्रिकोणीय मुकाबले की उम्मीद

आलोट विधानसभा सीट की तरह जावरा सीट पर भी त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है. यहां करणी सेना परिवार के प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर निर्दलीय नामांकन भरा है. वह पहले कांग्रेस से टिकट मांग रहे थे. हालांकि कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दिया. इसलिए उन्होंने भी अब चुनावी मैदान में निर्देलीय ताल ठोक दी है. वहीं कांग्रेस ने वीरेंद्र सिंह सोलंकी को मैदान में उतारा है. लेकिन जीवन सिंह का निर्देलीय मैदान में उतरना बीजेपी और कांग्रेस दोनों को ही भारी पड़ सकता है. बता कें कि बीजेपी ने यहां से राजेंद्र पांडे को टिकट दिया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

3 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

4 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago