एलजी वीके सक्सेना ने दिए CBI जांच के आदेश
Delhi Government: लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने एक गंभीर मामले की जांच सीबीआई से कराने के आदेश दिए हैं. जिसके बाद से सियासी हड़कंप मच गया है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली सरकार की ओर स अस्पतालों के लिए खरीदी घई दवाइयों में मिली गड़बड़ी को लेकर मामले की CBI को जांच करने के आदेश दिए हैं. आरोप है कि सरकार ने नियमों को दरकिनार कर इन दवाइयों की खरीद की है. ये दवाइयां सरकारी और निजी लैब में जांच के दौरान फेल पाई गई हैं.
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार की तरफ से खरीदी गईं अप्रमाणिक दवाओं को लेकर उपराज्यपाल ने जांच के आदेश दिए हैं. लोगों ने शिकायत की थी कि सरकार की ओर से खरीदी गई दवाएं सही नहीं हैं. उसके बाद इन दवाओं को सरकारी और निजी प्रयोगशालाओं में परीक्षण के लिए भेजा गया था. जहां पर जांच के दौरान इन दवाइयों में खामियां मिली हैं
यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: IDF को चकमा देकर फिर बच निकला सिनवार, इजरायल में 7 अक्टूबर को खेला था ‘खूनी खेल’
बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल बीते कुछ महीनों से मुश्किलों से घिरे हुए हैं. अरविंद केजरीवाल को ईडी लगातार समन भेज रही है. ये समन ईडी की तरफ से नई शराब नीति घोटाला मामले में जारी कर रही है. ईडी सीएम अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए कार्यालय में पेश होने के लिए चार बार समन जारी कर चुकी है, लेकिन अभी तक सीएम ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं. पहली बार समन मिलने पर केजरीवाल ने ईडी को भेजे जवाब में पूछा था कि ईडी उन्हें किस हैसियत से पूछताछ के लिए बुला रही है. पहले समन में इस बात को स्पष्ट करना चाहिए. फिलहाल सीएम अरविंद केजरीवाल इस समय पंजाब के होशियारपुर में विपश्यना ध्यान योग में लीन हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…