किरेन रिरिजू और अरविंद केजरीवाल
Delhi Excise Policy Case: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सीबीआई ने शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है. इसके बाद से ही आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. आम आदमी पार्टी इसे अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश करार दे रही है. जबकि, बीजेपी भी जुबानी हमले कर रही है.
दोनों तरफ से जारी बयानबाजी के बीच अब केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू का बयान आया है. उन्होंने शनिवार को सीएम अरविंद केजरीवाल पर सीबीआई और ईडी के खिलाफ मुकदमा दायर करने संबंधी उनकी टिप्पणी को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि आप नेता दोषी ठहराये जाने पर अदालत के खिलाफ एक मामला दायर करेंगे.
केजरीवाल ने कहा कि वह कथित झूठी गवाही देने और अदालतों में झूठे हलफनामे दाखिल करने के लिए सीबीआई और ईडी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दायर करेंगे. आप संयोजक के ट्वीट को टैग करते हुए रिजिजू ने लिखा कि केजरीवाल के लिए भ्रष्टाचार कभी मुद्दा नहीं रहा. मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘माफ करिये अन्ना जी (सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे, आपको नहीं पता था कि आपने देश पर इतना बड़ा बोझ डाल दिया है.’’
ये भी पढ़ें: Karnataka Elections: कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी, कोलार से सिद्धरमैया को नहीं मिला टिकट
किरेन रिजिजू ने केजरीवाल के एक पुराने इंटरव्यू के कुछ अंश भी साझा किए जिसमें उन्होंने कथित तौर पर संकेत दिया था कि भाजपा के वरिष्ठ नेताओं नरेंद्र मोदी और अमित शाह को हराने के लिए कई बार भ्रष्टाचारियों का पक्ष लेना आवश्यक होता है. कानून मंत्री ने कहा, ‘‘यह उल्लेख करना भूल गया कि यदि माननीय अदालत आपको दोषी ठहराती है तो आप उसके खिलाफ भी मामला दायर करेंगे. कानून को अपना काम करने दें और हमें कानून के शासन में विश्वास करना चाहिए.’’
बता दें कि सीबीआई ने अब रद्द की जा चुकी आबकारी नीति बनाने और इसे क्रियान्वयन को लेकर पूछताछ के लिए शुक्रवार को केजरीवाल को 16 अप्रैल को तलब किया है. इस समन के बाद आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.
-भारत एक्सप्रेस
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष बदलने…
Fundamental Duties: भारतीय संविधान निर्माताओं ने अधिकारों को प्राथमिकता दी, जबकि महात्मा गांधी का मानना…
EaseMyTrip भारत में Apple Pay का लॉन्च पार्टनर बना है. जानिए Apple Pay से ट्रैवल…
इंदौर में आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव सीजन-18 में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल…
Dubai Tel Aviv Flight: प्लंबर यानिव हायून को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही…
Aaj Ka Panchang 2 October 2026: 2 अक्टूबर 2026 के पंचांग में षष्ठी तिथि सुबह…