खेल

नकल बॉल और यॉर्कर स्पेशलिस्ट, कौन हैं RCB के Vijaykumar Vyshak? जिन्होंने डेब्यू मैच में बरपाया कहर

Who is Vijaykumar Vyshak?: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स पर 23 रनों की जीत दर्ज की. इस जीत में विजयकुमार वैशाख और विराट कोहली की अहम भूमिका रही. विजयकुमार ने आरसीबी के लिए डेब्यू मैच में तीन विकेट चटकाये जिससे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने शनिवार को टूर्नामेंट में जीत की राह पर वापसी की. अपना पहला मैच खेल रहे विजयकुमार वैशाख ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से फैंस का दिल जीत लिया. इस युवा गेंदबाज ने अपने चार ओवर में सिर्फ 20 रन खर्च कर तीन विकेट लिए. जिसमें डेविड वॉर्नर और इन-फॉर्म बल्लेबाज अक्षर पटेल का विकेट शामिल है.

कौन हैं RCB के वैशाक विजय कुमार?

वैशाक आईपीएल 2023 की नीलामी में नहीं बिके थे और उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स सहित कई फ्रेंचाइजी के साथ ट्रायल किया था. कर्नाटक के 26 वर्षीय तेज गेंदबाज को अंत में आरसीबी द्वारा सत्र के दौरान चोटिल रजत पाटीदार के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया, और सत्र के अपने शुरुआती मैच में ही मौके का पूरा फायदा उठाया.

ये भी पढ़ें: SRH vs KKR: हैदराबाद ने कोलकाता को 23 रनों से हराया, हैरी ब्रूक के तूफानी शतक के आगे नितीश-रिंकू सिंह की पारी बेकार

इस तेज गेंदबाज ने अब तक 10 प्रथम श्रेणी मैचों में 38 विकेट लेकर कर्नाटक का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने फरवरी 2021 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में राज्य की ओर से डेब्यू किया; तब से उन्होंने टीम के लिए 14 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 22 विकेट लिए हैं. वैशाक ने कर्नाटक के लिए टी20 में 6.92 की प्रभावशाली इकॉनमी रेट हासिल की है. इस गेंदबाज की खासियत ये है कि इस युवा खिलाड़ी को नकल बॉल और यॉर्कर के लिए जाना जाता है.

मैच हाइलाइट्स

बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल 2023 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स की टक्कर दमदार रही. टॉस जीतकर डेविड वॉर्नर ने पहले गेंदबाजी चुनी है. पहले बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस की शानदार शुरुआत के दम पर आरसीबी ने दिल्ली के सामने 175 रन का टारगेट सेट किया.

जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी एक बार फिर फ्लॉप रही. ‘ताश के पत्तों’ की तरह टीम बिखर गई और 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन ही बना पाई. बता दें, दिल्ली की ये लगातार पांचवी हार है. वहीं, बैंगलोर की 4 मैचों में ये दूसरी ही जीत है

Amit Kumar Jha

Recent Posts

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन से दिल्ली में हाई अलर्ट, DMRC ने बंद किए 11 मेट्रो स्टेशन, कई सड़कों पर लगा जाम

Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…

13 minutes ago

गांधी होने का मतलब 1920 में लौटना नहीं, 2027 की चुनौतियों का सामना नैतिक साहस से करना है

गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…

28 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने रचा इतिहास, दक्षिण कोरिया को हराकर महिला रिकर्व टीम ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…

37 minutes ago

दिल्ली में सिर्फ 35 लाख में मिलेगा आशियाना? जानिए DDA की ‘जनता आवास योजना’ के दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

Delhi News: दिल्ली में सिर्फ 35 लाख रुपये में अपना घर बनाने का सुनहरा मौका,…

38 minutes ago

PM मोदी के शांति वाले आइडिया के फैन हुए पुतिन, बोले – यूक्रेन जंग खत्म करने के लिए उनके पास बढ़िया प्लान है

Putin Praises PM Modi: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी के यूक्रेन जंग खत्म…

1 hour ago