मनोज कुमार भारती होंगे जन सुराज पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष
बिहार की धरती से प्रशांत किशोर ने ‘जन सुराज’ पार्टी की स्थापना का ऐलान कर दिया. इस पार्टी को चुनाव आयोग की तरफ से मंजूरी भी मिल गई है, ऐसा प्रशांत किशोर ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को बताया. इस अवसर पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष के नाम का भी पीके ने ऐलान कर दिया है. प्रशांत किशोर ने घोषणा की है कि मनोज भारती ‘जन सुराज’ पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे. इसके साथ ही प्रशांत किशोर ने ऐलान किया कि ‘जन सुराज’ पहला ऐसा दल होगा, जिसमें उम्मीदवारों का चुनाव दल के द्वारा नहीं जनता के द्वारा किया जाएगा.
प्रशांत किशोर ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “मनोज कुमार भारती हमारी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे, जो मुझसे भी काबिल शख्स हैं. मनोज भारती ने आईआईटी से पढ़ाई की और वह आईएफएस अधिकारी भी रहे हैं. वह चार देशों में भारत के राजदूत रहे और बिहार का गौरव बढ़ाने का काम किया. बेलारूस, यूक्रेन जैसे देशों में राजदूत बनकर उन्होंने सेवाएं दी हैं.
बिहार में मधुबनी के रहने वाले मनोज भारती संयुक्त बिहार के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी स्कूल नेतरहाट से निकलने के बाद आईआईटी से इंजीनियर बने और फिर भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी. वह नौ भाषाओं के जानकार हैं और आईएफएस बनने के बाद भी पढ़ाई कर डॉक्टरेट भी ले चुके हैं.
प्रशांत किशोर ने कहा, “मुझसे पूछा गया कि कहां से अच्छे लोग लाएंगे, मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि मैंने मनोज भारती को इसलिए नहीं चुना है कि वह दलित समाज से आते हैं, बल्कि उनको चुनने के पीछे की वजह यह है कि वह काबिल हैं. और ये तो शुरुआत है अभी आगे-आगे, देखिए कैसे-कैसे काबिल चेहरे को आगे लाते हैं.”
प्रशांत किशोर ने ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी बिहार में होने वाले उपचुनाव में भी उतरेगी. उन्होंने कहा, “अगर आप चाहें तो 2025 तक का इंतजार करना नहीं होगा, क्योंकि नवंबर में होने वाले उपचुनाव में हमारी पार्टी उतरेगी. नवंबर में चार उपचुनाव हैं और बड़े-बड़े दल के महारथी इसमें हिस्सा लेंगे, लेकिन हम उन्हें उपचुनाव में हरा देंगे.”
यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर ने किया ‘जन सुराज पार्टी’ का ऐलान, बोले- हमारी विचारधारा मानवता है
बता दें कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को पटना के वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में एक नए राजनीतिक दल की स्थापना की घोषणा की गई. राजनीतिक विश्लेषक प्रशांत किशोर ने बुधवार को अपनी पार्टी के नाम का ऐलान कर दिया. उनके दल का नाम ‘जन सुराज’ पार्टी होगा.
-भारत एक्सप्रेस
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार शुरुआत करने वाली टीम इंडिया…
Jio ipo gmp: रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ का मेगा…
MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…
Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…
रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…
India China LAC Tension: अरुणाचल प्रदेश के कई इलाकों में जुलाई से भारत और चीनी…