दुनिया

Iran के मिसाइल हमले के बाद Israel ने ये आरोप लगाकर UN Chief के देश में प्रवेश करने पर लगाया बैन

इजरायल (Israel) ने संयुक्त राष्ट्र महासचिव (UN Chief) एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) को देश में प्रवेश करने से रोक दिया है. उन पर इजरायल के खिलाफ पक्षपात करने का आरोप लगाया है. इजरायली विदेश मंत्री इजरायल कैट्ज ने गुटेरेस (Israel Katz) को ‘अवांछनीय व्यक्ति’ घोषित किया और कहा कि इजरायल पर ईरान (Iran) के मिसाइल हमले (Missile Attack) की ‘स्पष्ट रूप से’ निंदा करने में विफल रहने के कारण संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को इजरायल में प्रवेश करने से रोका जाएगा.

कैट्ज़ ने कहा, ‘जो कोई भी इजरायल पर ईरान के जघन्य हमले की स्पष्ट रूप से निंदा नहीं कर सकता, जैसा कि दुनिया के लगभग सभी देशों ने किया है, वह इजरायल की धरती पर पैर रखने का हकदार नहीं है.’

ईरान के हमले पर क्या कहा

ईरान द्वारा इजरायल की राजधानी तेल अवीव की ओर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने के बाद गुटेरेस ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘मैं मध्य पूर्व में बढ़ते संघर्ष की निंदा करता हूं. इसे रोकना होगा. हमें निश्चित रूप से युद्ध विराम की जरूरत है.’

दूसरी ओर, जब इजरायल ने दक्षिणी लेबनान (Lebanon) में सीमित जमीनी घुसपैठ की, तो संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा था, ‘मैं लेबनान में बढ़ते संघर्ष से बेहद चिंतित हूं और तत्काल युद्ध विराम की अपील करता हूं. लेबनान में किसी भी कीमत पर पूर्ण युद्ध से बचना चाहिए और लेबनान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए.’

UN Chief के बयान पर नाराजगी

इजरायली सरकार (Israeli Govt) ने गुटेरेस की इस प्रतिक्रिया पर निराशा व्यक्त की है. कैट्ज ने कहा, ‘वह एक महासचिव हैं, जिसने 7 अक्टूबर को हमास (Hamas) के हत्यारों द्वारा किए गए नरसंहार और यौन अत्याचारों की अभी तक निंदा नहीं की है, न ही उन्होंने उन्हें आतंकवादी संगठन घोषित करने के लिए कोई प्रयास किया है.’

उन्होंने कहा, ‘एक महासचिव जो हमास, हिजबुल्लाह (Hezbollah), हूती (Houthi) और अब ईरान के आतंकवादियों, बलात्कारियों और हत्यारों को समर्थन देता है, जो वैश्विक आतंक का जनक है, उसे संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के इतिहास पर एक दाग के रूप में याद किया जाएगा. इजरायल अपने नागरिकों की रक्षा करना और एंटोनियो गुटेरेस के साथ या उनके बिना अपनी राष्ट्रीय गरिमा को बनाए रखना जारी रखेगा.’

ईरान ने दागी 180 मिसाइलें

मंगलवार (1 अक्टूबर) को ईरान ने इजरायल पर कम से कम 180 मिसाइलें दागीं, जिससे पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति और भी गंभीर हो गई. इस हमले को इजरायल द्वारा हिज्बुल्लाह नेताओं और ईरानी सैन्य अधिकारियों पर हाल ही में किए गए हमलों के प्रतिशोध के रूप में देखा गया, जिसमें हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह (Hassan Nasrallah) और रिवोल्यूशनरी गार्ड (Revolutionary Gaurd) जनरल अब्बास निलफोरुशान (Abbas Nilforushan) शामिल हैं.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) ने जवाबी कार्रवाई की कसम खाते हुए कहा, ‘ईरान ने आज रात बहुत बड़ी गलती की है और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी.’ इजरायल की सेना ने बताया कि उसने कई मिसाइलों को सफलतापूर्वक रोक दिया, हालांकि कुछ मिसाइलें देश के दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में गिरीं, जिससे दो लोग घायल हो गए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

विधान परिषद चुनाव में किसका पलड़ा भारी? यूपी, बिहार समेत 4 राज्यों में वोटिंग, 27 अक्टूबर को नतीजे

MLC Elections: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर मतदान…

23 minutes ago

Gajkesari Rajyog 2026: नवंबर की शुरुआत में बनेगा सबसे दुर्लभ ‘गजकेसरी राजयोग’! इन 3 राशियों पर होगी छप्परफाड़ धनवर्षा

Gajkesari Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवंबर 2026 की शुरुआत में सिंह राशि में…

38 minutes ago

दिल्ली में वाहन चोरी, रांची में ठिकाना! कांके में रेड के दौरान 2 थार और 4 बाइक बरामद

रांची के कांके में दिल्ली पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त छापेमारी में दो थार…

48 minutes ago

काशी के आसमान में गरजे राफेल-सुखोई: ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में वायुसेना के करतबों ने किया मंत्रमुग्ध

वाराणसी में भारतीय वायुसेना के ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो में राफेल, सुखोई-30 MKI, तेजस…

56 minutes ago

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो…

1 hour ago