दुनिया

“सिर में गोली मारेंगे, चुनावी कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों की हत्या होगी”, राष्ट्रपति उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को मिली धमकी

US Vivek Ramaswamy: भारतीय मूल के अमेरिकी उद्योगपति विवेक रामास्वामी जान से मारने की धमकी मिली है. विवेक रामास्वामी ने 11 दिसंबर को चुनावी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. जहां उन्होंने न्यू हैम्पशायर के एक शख्स पर जान से मारने का धमकी भरा मैसेज भेजने का आरोप लगाया. विवेक रामास्वामी 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार हैं.

विवेक रामास्वामी के प्रवक्ता ने दी जानकारी

मिली जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का नाम नहीं बताया, लेकिन रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी के प्रवक्ता ने बीते सोमवार को कहा कि उनका चुनावी अभियान पहले से तय था. धमकी से जुड़े इस मामले को देखने के लिए लॉ एनफोर्समेंट को शुक्रिया. अमेरिका वासियों की सुरक्षा की कामना है.

30 वर्षीय टायलर एंडरसन को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बता दें कि न्यू हैम्पशायर के रहने वाले 30 वर्षीय टायलर एंडरसन को पुलिस ने 9 दिसंबर को गिरफ्तार किया था. एंडरसन पर विवेक रामास्वामी को जान से मारने की धमकी भरा मैसेज भेजने का आरोप है. हालांकि आरोपी एंडरसन के वकील ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार किया है. कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों के अनुसार आरोपी को एक मैसेज भेजा गया था. जिसमें पोर्ट्समाउथ में सोमवार यानी कि 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम की जानकारी थी.

विवेक रामास्वामी को भेजे गए थे 2 मैसेज

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई के एक अधिकारी ने कोर्ट में बताया कि चुनाव अभियान के कर्मचारी को धमकी भरे दो मैसेज भेजे गए थे. एक मैसेज में विवेक रामास्वामी के सिर में गोली मारने की बात कही गई थी. इसके अलावा दूसरे मैसेज में विवेक रामास्वामी के कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी लोगों की हत्या करने की बात कही गई. जिस फोन से धमकी भरे मैसेज भेजे गए वो सेलफोन नंबर एंडरसन का था. जिसके बाद एफबीआई ने उसके घर की तलाशी ली थी.

यह भी पढ़ें- Sukhdev Gogamedi Murder Case: इस लेडी डॉन ने शूटर्स को दिए थे हथियार, गोगामेड़ी हत्याकांड में नया खुलासा

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार हैं रामास्वामी

बता दें कि 2024 में अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव होगा. जिसको लेकर सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनावी तैयारियों में जुटी हुई हैं. भारतीय मूल के उद्योगपति विवेक रामास्वामी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उम्मीदवार हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

52 seconds ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

19 minutes ago

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

60 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

2 hours ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

2 hours ago