देश

राबड़ी देवी के चाचा कर रहे थे विरोध, पिता ने किसी की न सुनी…बेहद दिलचस्प है लालू यादव के साथ उनकी शादी का किस्सा

Lalu Yadav and Rabri Devi Story: दुनियाभर में आज यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है. यह दिन प्रेमी-प्रेमिका के बेहद खास होता है. कई लोग इस दिन अपने प्यार की कहानी को याद करते हैं. आपने देश की राजनेताओं की प्रेम कहानियों के बारे में सुना होगा. क्या आपने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की लव स्टोरी के बारे में सुना है. इनकी कहानी भी काभी दिलचस्प है.

वैसे तो लालू यादव और राबड़ी देवी के बीच का प्यार जगजाहिर है. कई मौकों पर लालू यादव को राबड़ी देवी को रेड रोज (लाल गुलाब का फूल) देते हैं. कई बार तो ऐसा करते हुए वे मीडिया के कैमरे में कैद भी हुए हैं. दिग्गज नेता लालू यादव और राबड़ी देवी की जोड़ी को राज्य की जनता ने हमेशा दिल से प्यार दिया है. तो चलिए आज वैलेंटाइन डे के मौके पर हम आपको उनकी प्रेम कहानी के बारे में बताते है.

यह भी पढ़ें-   “BBC का इतिहास भारत को कलंकित करने वाला रहा है” IT की रेड के बीच BJP ने साधा निशाना

शादी के दिन राबड़ी के चाचा ने किया था विरोध!

लालू यादव और राबड़ी देवी की शादी साल 1973 में हुई थी. उस समय लालू 25 साल के थे और राबड़ी महज 16 साल की थीं. दोनों की कोई लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज थी, लेकिन बावजूद राबड़ी देवी के परिजनों ने इस शादी का जमकर विरोध किया था. बताया जाता है कि शादी के दिन भी राबड़ी देवा के चाचा ने जमकर विरोध किया था. दरअसल, राबड़ी देवी का परिवार गांव समाज में एक संपन्न परिवार के रूप में जाना जाता था और वहीं लालू उस समय गरीब परिवार से थे. यहां तक की उनके परिवार में काफी तंगी थी और एक मामलू सी झोपड़ी में रहा करते थे.

हालांकि तब राबड़ी देवी के पिता ने लालू का साथ दिया था क्योंकि वह राबड़ी के लिए लालू से बेहतर किसी को नहीं मानते थे. उन्होंने अपने रिश्तेदारों में सभी को बोल दिया था कि लालू बेशक गरीब परिवार से आता है लेकिन वे होनहार है.  जिसके बाद लालू यादव और राबड़ी देवी की शादी हुई थी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड केस: सुप्रीम कोर्ट ने बलवंत सिंह राजोआना की दया याचिका पर केंद्र को दिया समय

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह हत्याकांड में मौत की सजा पाए…

4 minutes ago

यूपी में 20 IPS अधिकारियों का तबादला, विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अपराधियों पर कसेगा शिकंजा?

UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 20 IPS अधिकारियों के तबादले को 2027 विधानसभा चुनाव…

5 minutes ago

CEC नियुक्ति विवाद: जस्टिस शर्मा के बेटे के ECI काउंसिल होने पर उठे सवाल, सुप्रीम कोर्ट में फैसला वापस लेने की अर्जी

मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को वापस लेने के लिए…

10 minutes ago

झारखंड DGP अनुराग गुप्ता नियुक्ति मामला: सुप्रीम कोर्ट 8 अक्टूबर को करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता की नियुक्ति को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार…

10 minutes ago

रसायन विज्ञान का 2026 का नोबेल पुरस्कार घोषित, कागन और सोई की इस खोज ने बदली ड्रग्स और साइंस की दुनिया

2026 का रसायन विज्ञान नोबेल पुरस्कार हेनरी बी. कागन और केन्सो सोई को दिया जाएगा.…

19 minutes ago

दिल्ली HC का बड़ा आदेश: किन 6 CBI अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही के निर्देश? जानें पूरा मामला

Delhi High Court News: दिल्ली हाईकोर्ट ने अशोक कुमार अग्रवाल केस में 6 CBI अधिकारियों…

25 minutes ago