लालू प्रसाद यादव
Lalu Yadav Operation: राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव अपना किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए पिछले कई दिनों से सिंगापुर में हैं. काफी लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लालू का आज किडनी ट्रांसप्लांट होना है. उनकी बेटी डॉ. रोहिणी आचार्या उन्हें किडनी डोनेट कर रही हैं. सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में आज होने वाले उनके किडनी ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया 3 दिसंबर से ही शुरू हो गई है.
अब तक मिले अपडेट के अनुसार, लालू यादव अस्पताल में भर्ती हैं और किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर उनके सभी तरह के जरूरी टेस्ट कंप्लीट हो चुके हैं. वहीं उनकी बेटी रोहिणी के भी कई टेस्ट पहले ही हो चुके हैं. बता दें कि दोनो के ब्लड ग्रुप एबी पॉजिटिव है.
रोहिणी ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्विट करते हुए लिखा है कि Ready to rock and roll, Wish me a good luck. (रेडी टू रॉक एंड रोल, विश मी अ गुड लक) इसके साथ ही रोहिणी ने अस्पताल के अंदर से दो तस्वीरें भी शेयर की हैं. जिनमें एक में वह अकेले तो दूसरे में लालू यादव के साथ नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में वह विक्ट्री के निशान बनाते हुए दिख रही हैं तो दूसरे में पिता के साथ काफी भावुक लग रही हैं.
अपने एक दूसरे ट्वीट में रोहिणी आचार्य लिखती हैं, ‘मेरे लिए इतना ही काफी है, आपकी खैरियत मेरी जिंदगी है’. इस ट्वीट के साथ भी रोहिणी ने दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें एक तस्वीर में राबड़ी देवी भी दिख रही हैं.
आज होने वाले लालू प्रसाद के ऑपरेशन के मद्देनजर रोहिणी आचार्या को अस्पताल द्वारा परिवार के किसी भी सदस्य से मिलने पर रोक भी लगा दी गई है. ऑपरेशन के 48 घंटे बीत जाने के बाद ही परिवार के सदस्य उन्हें देख सकते हैं. लेकिन वे सीधे न मिलकर शीशे की बनी दीवार के दूसरी तरफ से ही देख पाएंगे. लालू के परिवार के काफी लोग इस समय सिंगापुर मे मौजूद हैं.
इनमें उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बड़ी बेटी मीसा भारती, उनके बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अलावा लालू प्रसाद के काफी करीबी माने जाने वाले सुनील कुमार सिंह, भोला यादव और सुरेन्द्र यादव शामिल हैं.
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…