देश

Republic Day Parade: गणतंत्र दिवस परेड में दिखी ‘नारी शक्ति’, लेफ्टिनेंट चेतना शर्मा ने किया आकाश मिसाइल सिस्टम का नेतृत्व

Republic Day Parade: 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया गया. इस परेड के दौरान भारतीय सेना के सैन्य पराक्रम से लेकर ‘नारी शक्ति’ की झलक देखने को मिली. परेड का एक बड़ा आकर्षण भारतीय सेनाओं के माचिर्ंग दस्ते व उनसे जुड़े सैन्य उपकरण रहे. खास बात यह रही कि इस वर्ष नौसेना और वायु सेना के माचिर्ंग दस्तों का नेतृत्व महिला अधिकारियों ने किया. भारतीय सेना की टुकड़ी में 61 कैवलरी की वर्दी में पहली टुकड़ी का नेतृत्व कैप्टन रायजादा शौर्य बाली ने किया. 61 कैवलरी दुनिया में एकमात्र सेवारत सक्रिय घुड़सवार कैवेलरी रेजिमेंट है, जिसमें सभी ‘स्टेट हॉर्स यूनिट्स’ का संयोजन है.

अर्जुन टैंक भी परेड में मौजूद

भारतीय सेना का प्रतिनिधित्व 61 कैवेलरी के एक माउंटेड कॉलम, नौ मैकेनाइज्ड कॉलम, छह मार्चिंग टुकड़ियों और आर्मी एविएशन कॉर्प्स के एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर द्वारा एक फ्लाई पास्ट द्वारा किया गया. गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हुए मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन, नाग मिसाइल सिस्टम, बीएमपी-2 एसएआरएटीएच का इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल, क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल, के-9 वज्र-ट्रैक्ड सेल्फ-प्रोपेल्ड होवित्जर गन, ब्रह्मोस मिसाइल, 10 मीटर शॉर्ट स्पैन ब्रिज, मोबाइल माइक्रोवेव नोड और मैकेनाइज्ड कॉलम में मोबाइल नेटवर्क सेंटर और आकाश मुख्य आकर्षण रहे.

 

मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट, पंजाब रेजिमेंट, मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट, डोगरा रेजिमेंट, बिहार रेजिमेंट और गोरखा ब्रिगेड सहित सेना की कुल छह टुकड़ियां शानदार परेड करते हुए सलामी मंच से आगे बढ़ी. इस वर्ष परेड का एक और आकर्षण पूर्व सैनिकों की झांकी रही जिसका शीर्षक ‘संकल्प के साथ भारत के अमृत काल की ओर’ – एक वयोवृद्ध ‘प्रतिबद्धता’ था. सैनिकों की इस मौजूदगी ने पिछले 75 वर्षों में दिग्गजों के योगदान और अमृत काल के दौरान भारत के भविष्य को आकार देने में उनकी पहल की एक झलक प्रदान की.

ये भी पढ़ें: Republic Day Parade 2023: आकाश, अर्जुन से लेकर राफेल तक, कर्तव्य पथ पर दिखा भारत का दम

नौसेना दल में 144 युवा नाविक शामिल

भारतीय नौसेना दल में 144 युवा नाविक शामिल हुए. इसका नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत कंटिजेंट कमांडर कर रही थीं. मार्च करने वाली टुकड़ी में पहली बार तीन महिलाएं और छह अग्निवीर शामिल हैं. इसके बाद नौसेना की झांकी रही, जिसे ‘इंडियन नेवी – कॉम्बैट रेडी, क्रेडिबल, कोहेसिव एंड फ्यूचर प्रूफ’ थीम पर डिजाइन किया गया है. इसने भारतीय नौसेना की बहु-आयामी क्षमताओं, नारी शक्ति और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के अंतर्गत स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित संपत्तियों को प्रदर्शित किया.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

1 minute ago

इंद्रेश कुमार ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल, राहुल गांधी को भी घेर GEN-Z को दी नसीहत

Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…

33 minutes ago

Diwali Safety Tips: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो क्या करें? जानें तुरंत राहत पाने के आसान फर्स्ट-एड टिप्स

Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…

1 hour ago

महालक्ष्मी के इस मंदिर में प्रसाद के रूप में भक्तों को मिलते हैं पैसे, धन के खजाने भरती है मां

मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…

1 hour ago