यूटिलिटी

Republic Day पर 4G Phone मुफ्त! 2 साल तक नहीं कराना होगा रिचार्ज, जानें डिटेल

Free 4G Phone offer:  गणतंत्र दिवस के मौके पर टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio अपने यूजर्स को एक खास ऑफर दे रही है. अगर आप भी फोन खरीदना चाहते हैं तो ये शानदार मौका है जिसके तहत आप 4G फोन को फ्री में घर ला सकते हैं. इसके साथ ही आपको 2 साल तक की वैलिडिटी भी दी जाएगी.

Jio का 1,999 रुपये का प्लान

दरअसल ये ऑफर उन लोगों के लिए है जो JioPhone खरीदना चाहते हैं या ऐसा सेकेंडरी फोन लेना चाहते हैं जिसमें वो कॉलिंग और मैसेजिंग कर सकें. Jio 1,999 रुपये का प्लान दे रही है जिसमें आपको JioPhone फ्री दिया जाएगा साथ ही किसी भी नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दी जाएगी. इस प्लान की वैधता 2 साल की है, इसके अलावा 48 जीबी डाटा पूरी वैधता के दौरान दिया जाएगा. जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिलेगा.

ये भी पढ़ें-Pathaan के साथ आया ‘किसी का भाई, किसी की जान’, धांसू टीजर देख थिएटर में बजने लगी सीटियां

Jio का 1,499 रुपये का प्लान

एक प्लान यह भी है। दोनों प्लान्स में डाटा, वैधता और कीमत का अंतर है. 1,499 रुपये में आपको फ्री JioPhone तो दिया ही जाएगा, साथ ही आपको 1 साल की वैधता मिलेगी. इसके अलावा 24 जीबी डाटा दिया जाएगा हर नेटवर्क पर कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी. आप जितनी मर्जी उतनी बात कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-Pathaan: पठान ने KGF 2 को चटायी धूल, बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन की रिकॉर्ड कमाई

JioPhone के फीचर्स

बता दें कि इस फोन में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले समेत टॉर्चलाइट और एफएम रेडियो दिया गया है. फोन में कैमरा, माइक्रोफोन, स्पीकर, 4 वे नेविगेशन भी उपलब्ध कराई गई है – साथ ही यह बेहद ही कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ आता है. इसमें आप Facebook, YouTube, WhatsApp का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इन 3 स्मार्टफोन की हो सकती है लॉन्चिंग

Oppo Reno 7 सीरीज के 2 स्मार्टफोन Oppo Reno 7 और Oppo Reno7Pro को बीते साल दिसंबर 2021 में चीन में लॉन्च कर दिया गया है. जिसे फरवरी में इंडिया में लॉन्च करने का प्लान बनाया गया है। हालांकि Gizmochina की खबरों का कहना है कि Oppo की तरफ से Oppo Reno 7 SE के माध्यम से सरप्राइज किया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

दुर्गा पूजा 2026: दिल्ली के 5 बंगाली रेस्टोरेंट जो दिलाएंगे कोलकाता के स्वाद की याद

दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…

16 minutes ago

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

54 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

1 hour ago