होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
रिपब्लिक डे पर झांकियों के जरिए दिया संदेश (फोटो ट्विटर)
पूरा देश आज 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मना रहा है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया. इसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड का आयोजन किया गया. इस साल मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. गणतंत्र दिवस पर कई राज्यों में झांकियां निकाली गई. कर्तव्य पथ से निकली झांकी में राज्यों की सांस्कृतिक विरासत के बारे में बताया गया है. देशभर में आज निकलने वाली झांकियों में कई तरह के कार्यक्रम किए गए.
उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय दीपोत्सव को दिखाया गया. कर्नाटक की झांकी प्रतीकात्मक रूप से राज्य की 3 महिलाओं की उपलब्धि हासिल करने वाली असाधारण उपलब्धियों का खुलासा करती है. सुलागिट्टी नरसम्मा – एक दाई, तुलसी गौड़ा हलक्की – जिन्हें ‘वृक्ष माटे’ के नाम से जाना जाता है और सालूमरदा थिमक्का समाज में उनके निस्वार्थ योगदान के कारण प्रसिद्ध हैं.
इन झांकियों के जरिए देशवासियों को अलग-अलग संदेश दिए जा रहे हैं. गृह मंत्रालय द्वारा नशा मुक्त भारत की झांकी और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की झांकी में ‘नारी शक्ति’ को दर्शाया गया है. नशा मुक्त झांकी से लोगों में जागरूकता फैलाने की कोशिश की गई कि किस तहर से नशे से पीछा छुड़ाया जा सके.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर परेड में कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा बाजरा का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2023 – भारत की पहल विषय पर झांकी प्रस्तुत की गई. वहीं त्रिपुरा की झांकी ‘महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ पर्यटन और जैविक खेती पर आधारित रही. झांकी में महामुनि बुद्ध मंदिर को भी दर्शाता गया.
ये भी पढ़ें- Republic Day Parade 2023: आकाश, अर्जुन से लेकर राफेल तक, कर्तव्य पथ पर दिखा भारत का दम
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर संस्कृति मंत्रालय द्वारा ‘शक्ति रूपेण संस्थिता’ विषय पर झांकी प्रस्तुत की गई. जिसके जरिए महिलाओं को जागरूक करने की कोशिश की गई है.
कर्तव्य पथ पर परेड में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय विषय पर झांकी प्रस्तुत की गई. जिसमें महिलाओं की शिक्षा पर बात की गई है. झांकी के जरिए संदेश किया गया है कि जीवन में शिक्षा का कितना महत्व है.
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर गुजरात की झांकी दिखाई गई. झाकी की थीम ‘स्वच्छ-हरित ऊर्जा कुशल गुजरात’ विषय पर रही.
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…
Anant Singh News: अनंत सिंह की बेटी की शादी में पीएम मोदी और नीतीश-लालू को…
Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…