Categories: नवीनतम

Sukhdev Singh Gogamedi Case: राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या की जांच करेगी NIA, गृहमंत्रालय के आदेश के बाद दर्ज किया केस

Sukhdev Singh Gogamedi Case: हाल ही में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की गई थी. पुलिस ने इस मामले के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. हालांकि इसके बाद भी बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस हत्या के पीछे कौन था. इसीलिए इस मामले की जांच को लेकर केंद्रीय गृहमंत्रालय ने बड़ा एक्शन लिया है. इसके चलते इस मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई है. गृह मंत्रालय ने मंगलवार को इसे लेकर आदेश जारी किए है.

बता दें कि गृहमंत्रालय का आदेश जारी होने के बाद ही एनआईए एक्टिव हो गया और एनआईए ने केस दर्ज कर लिया. जल्द ही एनआईए की टीम मामले की जांच शुरू करेगी. इसे लेकर एनआईए की टीम जयपुर भी पहुंच सकती है, जिससे हत्या से जुड़े सारे पॉइंट्स के मामलों की भी जांच की जा सकें. गौरतलब है कि राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की 5 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

यह भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024: यूपी से चुनाव लड़ेंगी सोनिया और प्रियंका! ये है कांग्रेस का मास्टर प्लान!

गोगामेड़ी की हत्या करने वाले बदमाशों ने घर में घुसकर सुखदेव को गोलियों से भून दिया था. इस हमले में गोली लगने से घायल हुए, सुरक्षाकर्मी अजीत सिंह की भी कुछ दिन चले इलाज के बाद मौत हो गईं थी. सुखदेव की हत्या के बाद से राजस्थान में तनाव के हालत हो गए थे. कई जिलों में प्रदर्शन भी हुए थे. 10 दिसंबर को पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल रहे आरोपियों को गिरफ्तार किया था. मुख्य शूटर नितिन फौजी और रोहित राठौड़ के साथ एक अन्य आरोपी उधम को चंडीगढ़ से पकड़ा गया था.

यह भी पढ़ें-TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने की उपराष्ट्रपति की मिमिक्री, राहुल गांधी ने बनाया वीडियो, भड़के धनखड़ ने सदन में लगाई क्लास

एनआईए को ये जांच इस कारण सौंपी गई है क्योंकि आशंका जताई जा रही है कि गोगामेड़ी के मर्डर में गैंगस्टर शामिल है. ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है क्योंकि गोगामेड़ी के मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे रोहित गोदारा ने लेते हुए कहा था कि हमने ये सब करवाया है. ऐसे में एनआईए गैंग्सटर समेत सभी एंगल से इस मामले की जांच कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

जियो के आईपीओ पर मार्केट एक्सपर्ट्स मेहरबान, 15 से 20 प्रतिशत तक मिल सकता है लिस्टिंग गेन

जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को मार्केट एनालिस्ट्स से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है. एमके रिसर्च…

30 seconds ago

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

26 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

35 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

47 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

49 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago