देश

Lok Sabha Election 2024: राम मंदिर के बाद अब लोकसभा की तैयारी, कल PM मोदी यूपी के बुलंदशहर से फूंकेंगे चुनावी बिगुल

Lok Sabha Election 2024: अयोध्या में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर का उद्घाटन किया. इस दौरान भगवान रामलला के बाल रूप की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई. जिसे मंदिर के गर्भगृह में स्थापित किया गया है. इस दौरान देश दुनिया की निगाहें पीएम मोदी पर बनी रही. वहीं विपक्ष ने भी इसे लेकर पीएम मोदी पर खूब निशाना साधा तो राम मंदिर के जरिए भाजपा पर वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया. वहीं राम मंदिर के उद्धाटन के बाद 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर भी सियासत तेज हो गई है. पीएम मोदी का पूरा ध्यान अब लोकसभा चुनावों पर है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है, 25 जनवरी को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पहली चुनावी रैली होगी. सोमवार को अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद, बुलंदशहर में रैली 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी.

बुलंदशहर इसलिए है खास

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शहर में भारी मतदान की संभावना को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता और भाजपा नेता चुनावी रैली की तैयारियों में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं. बता दें कि 2019 में छह निर्वाचन क्षेत्रों में हार के साथ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 14 सीटों में से आठ पर भाजपा का कब्जा है. वही कहा जा रहा है कि पीएम मोदी 2024 के चुनावों में इन सीटों पर स्थिति बदलने की तैयारी कर रहे हैं. पीएम मोदी बुलंदशहर से चुनाव अभियान शुरू करने के लिए तैयार हैं, जिसका लक्ष्य पहले से लड़े गए क्षेत्रों में मतदाताओं और समर्थकों से जुड़ना और जीत का मंत्र साझा करना है.

इसे भी पढ़ें: कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी, रामलला की एक झलक के लिए उमड़ा भारी जनसैलाब, पहले दिन लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन तो आज भी रात से लगी लाइन

रैली को लेकर बीजेपी ने किया बड़ा दावा

बीजेपी का दावा है कि बुलंदशहर में पीएम मोदी की रैली में करीब पांच लाख लोग शामिल होंगे. 25 जनवरी को बुलंदशहर के नवादा गांव में प्रधानमंत्री की निर्धारित सार्वजनिक रैली में लोगों का भरपूर समर्थन मिलने की उम्मीद है, जिसमें मेरठ कमिश्नरी में एक शूटिंग रेंज क्षेत्र भी शामिल है.

Rohit Rai

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

5 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

5 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

6 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

6 hours ago