देश

TMC नेता शेख शाहजहां के आवास पर ED की छापेमारी, पिछली बार हुआ था ED टीम पर हमला, इस बार पूरी फोर्स लेकर पहुंची टीम

प्रवर्तन निदेशालय ने केंद्रीय बल के साथ उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में टीएमसी नेता शेख शाहजहां के आवास पर छापेमारी की. 5 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर उस समय हमला किया गया जब वे पीडीएस घोटाले में शाहजहां की भूमिका की जांच कर रहे थे. शाहजहां शेख के आवास पर ईडी अधिकारियों के हमले के 19 दिन बाद , ईडी ने पीडीएस (राशन) घोटाले के सिलसिले में आज उनके आवास पर छापेमारी की.

200 लोगों की भीड़ ने पिछली बार किया था हमला

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम पर छापेमारी के दौरान यह हमला हुआ था. ED की टीम छापेमारी करने उत्तर राज्य के 24 परगना पहुंची थी. इस दौरान टीम को कई लोगों ने घेर लिया और उन पर हमला कर दिया. ईडी की टीम के अलावा केंद्रीय सुरक्षा बलों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है. उस समय भी ED की टीम  राशन घोटाले मामले में टीएमसी नेता एसके शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने गई थी. इसी दौरान करीब 200 लोगों की भीड़ ने उन पर हमला कर दिया.

छापेमारी की वीडियोग्राफी

ED की टीम ने इस बार पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ शाहजहां शेख के छापेमारी की है. टीम के साथ केंद्रीय बल के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद है, जो टीम को सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं. वहीं ईडी की टीम इस बार छापेमारी के दौरान एक चाबी वाले को लेकर भी आई है. शाहजहां के घर के मुख्य दरवाजे के दो लॉक को तोड़ दिया गया है. वहीं मुख्य दरवाजे के खुलने के साथ ही टीम घर के अंदर दाखिल हुई और वहां रखी चीजों को खंगालने में लग गई. वहीं इस बार सावधान बरतते हुए पूरी छापेमारी की वीडियोग्राफी भी की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: UP Politics: कांग्रेस और RLD के साथ गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव का सामने आया बड़ा बयान, दिए ये संकेत

क्या है राशन घोटाला?

ईडी ने पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज विभिन्न एफआईआर के आधार पर जांच शुरू किया था, जिसमें यह पाया गया कि विभिन्न निजी व्यक्ति वैध लाइसेंस के बिना सब्सिडी वाले/सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) गेहूं के आटे/आटा के भंडारण और बिक्री में शामिल थे. कोलकाता पुलिस की अन्य एफआईआर में, यह पाया गया कि राइस मिलर्स ने नकली किसानों के नाम पर बैंक खाते खोले थे और किसानों के लाभ के लिए एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) को अपनी जेब में डाल लिया.

Rohit Rai

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

57 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

1 hour ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

1 hour ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

1 hour ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

1 hour ago