देश

Lok Sabha Election 2024: “घुसपैठिए भाजपा नेता 2024 के लिए वोट कर रहे खराब”, संजय निषाद का बड़ा दावा, पीएम मोदी को लेकर कही ये बात

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हुए हैं. इसी के साथ ही पक्ष और विपक्ष के नेताओं में जुबानी जंग भी जारी है. इस बार विपक्षी दलों ने ‘इंडिया’ गठबंधन के जरिए सत्तारूढ़ दल भाजपा को घेरने का पूरा प्रयास किया है और राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इस बार का चुनाव काफी दिलचस्प होगा. जहां एक ओर एनडीए (NDA) और ‘इंडिया’ गठबंधन के बीच मुकाबले की बात सामने आ रही है तो वहीं दूसरी ओर एनडीए गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी के अध्यक्ष और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने भाजपा के ही कुछ नेताओं को घुसपैठिया बताते हुए एक नया मुद्दा छेड़ दिया है. तमाम दावे भी किए हैं और आरक्षण को लेकर भी बयान दिया है.

पार्टी विरोधी बातें कर रहे हैं कुछ नेता

संजय निषाद ने आरक्षण को लेकर बोलते हुए उन लोगों पर भी निशाना साधा जो भाजपा के साथ रहते हुए भी पार्टी विरोधी बातें कर रहे हैं. मीडिया से बात करते हुए संजय निषाद ने कहा कि “जब हमारी ही पार्टी के कार्यकर्ता गांव जाकर पार्टी के खिलाफ बोलेंगे और कहेंगे आरक्षण नहीं तो वोट नहीं. मतलब साफ है कि ऐसे घुसपैठिया नेता 2024 के वोट को खराब कर रहे हैं.” साथ ही उन्होंने बताया कि “हमने तो अपने लोगों को आश्वस्त कर रखा है कि जिस तरह से अपर कास्ट के लोगों और महिलाओं को आरक्षण मिला है, धैर्य रखो… निश्चित रूप से आपको भी आरक्षण मिलेगा. इसलिए आरक्षण छीनने वालों को हटाओ और देने वालों के साथ आओ.” इसी के साथ ही आरक्षण को लेकर संजय निषाद ने विरोधी दलों पर भी निशाना साधा और एनडीए की जीत का दावा किया कि देश में एक बार फिर से पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी.

ये भी पढ़ें- इजरायल से 235 भारतीयों को लेकर दिल्ली लौटा विमान, ऑपरेशन अजय के तहत हुई वतन वापसी

फिर से नरेंद्र मोदी को बनाना है प्रधानमंत्री

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मीडिया से बात करते हुए आगे कहा कि “आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 39 पार्टियों को बुलाया था. हम सभी लोगों ने इस बैठक में तय किया है कि मोदी जी को ही भारत का प्रधानमंत्री बनाना है और उनके नेतृत्व में 2024 में इस भारत को समृद्ध देश बनाना है और उनके ही नेतृत्व में भारत को विश्वगुरू बनाना है. इसी के साथ कहा कि उनके ही नेतृत्व में अर्थव्यवस्था सही करना है.” इसी के साथ उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि “हम सभी को एक बार फिर से मोदी जी को जिताने की जिम्मेदारी दी गई है और उनको ही हम सभी जिताएंगे”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

35 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

2 hours ago