उत्तरी फ्रांस के एक स्कूल में एक छात्र ने शिक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें शिक्षक की मौत हो गई. इसके अलावा इस वारदात मेम दो लोग घायल हो गए. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. ये जानकारी आतंकवाद विरोधी अभियोजकों ने दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक, पेरिस के उत्तर में स्थित अर्रास शहर में स्थित गैम्बेटा स्कूल में चाकू से लैस पूर्व छात्र ने शिक्षक पर हमला बोल दिया. हमलावर ने पहले अल्लाह हू अकबर के नारे लगाए और फिर शिक्षक पर हमला कर दिया. जिसमें शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस हमले में शिक्षक को बचाने पहुंचे दो अन्य लोग भी घायल हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं हमलावर के बारे में बताया गया कि आरोपी शख्स स्कूल का पूर्व छात्र है.
पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि हाईस्कूल के पास से जब वो गुजर रहे थे, तभी वहां से शोर-शराबे की आवाज सुनी, जब अंदर पहुंचे तो एक युवक धार्मिक नारे लगाते हुए स्कूल के शिक्षक पर हमला कर रहा था. जिसमें एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई.
आतंरिक मंत्री गेराल्ड डमैंनिन ने कहा कि संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के बाद सभी स्कूलों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश जारी किए गए हैं. हमास हमले के बाद से यहूदी विरोधी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है. जिसे देखते हुए डार्मिनिन ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी फिलिस्तीनी समर्थकों के प्रदर्शन पर रोक लगाई जाए. गौरतलब है कि इजरायल और अमेरिका के बाद फ्रांस ऐसा देश है जहां पर यहूदियों की संख्या सबसे ज्यादा है.
यह भी पढ़ेंं- लाशों के साथ बर्बरता, चारों तरफ बिखरा सामान…तस्वीरों में देखें Hamas की हैवानियत
फ्रांस की संसद के निचले सदन की उपाध्य नाइमा माउचौ ने कहा कि नेशनल असेंबली पीड़ितों, उनके परिवार और शैक्षिक समुदायों के लिए अपनी एकजुटता और विचार व्यक्त करती है, हम सभी पीड़ितों के साथ हैं. जो भी घायल हुए हैं, उनके इलाज की समुचित व्यवस्था की गई है.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…
करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…
29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी पर भारतीय नागरिकता मिलने से पूर्व मतदाता सूची में…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…