देश

Lok Sabha Election 2024: भाजपा के सहयोगी दल का शक्ति प्रदर्शन आज, निषाद पार्टी के मंच पर नजर आएंगे ये राजनीतिक दल

UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के साथ ही उसके सहयोगी दलों ने भी तैयारी तेज कर दी है. इसी बीच आज (13 जनवरी) यूपी में एनडीए के घटक दल निषाद पार्टी, सुभासपा और अपना दल (एस) एक साथ एक मंच पर उतरकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे और लोकसभा चुनाव के लिए हुंकार भरेंगे. आज यानी 13 जनवरी को निषाद पार्टी प्रदेश भर में संकल्प दिवस मनाने जा रही है. इस मौके पर लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें एक दिन पहले ही सभी सहयोगी दलों को न्योता दिया गया है.

कार्यक्रम को लेकर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने स्वयं सभी सहयोगी दलों के पास जाकर पार्टी प्रमुख से मुलाकात की है और कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है. इसको लेकर तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. बता दें कि संजय निषाद ने संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह से मुलाकात की और उनको भी 13 तारीख को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया तो वहीं सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर और अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल से भी मुलाकात कर न्योता दिया है. वहीं सुभासपा प्रमुख को निमंत्रण देने की तस्वीर शेयर करते हुए संजय निषाद ने कहा कि आज लखनऊ में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर से शिष्टाचार भेट हुई! व होने वाले 13 जनवरी लखनऊ 11वाँ संकल्प दिवस रमाबाई अंबेडकर मैदान कार्यक्रम का “न्योता” दिया. तो वहीं एक अन्य पोस्ट में संजय निषाद ने बताया है कि, मंत्री एवं अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल से उनके आवास पर भेंट कर, आगामी 13 जनवरी को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर रैली मैदान में आयोजित निषाद पार्टी के 11वें संकल्प दिवस में बतौर विशिष्ट अतिथि पधारने के लिए निमंत्रण दिया.

ये भी पढ़ें- UP Lok Sabha Election 2024: मायावती को मनाने में जुटे अखिलेश…सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी, बसपा को दे सकती है इतनी सीटें

गलती से कहीं और न पड़ जाए वोट

बता दें कि तीनों दलों के प्रमुख से मुलाकात को लेकर संजय निषाद ने तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर की है और कहा है कि “इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में मछुआ समाज को बताया जाएगा कि निषाद पार्टी, एनडीए के साथ गठबंधन हैं और अपने समाज को बीजेपी व एनडीए के सहयोगी दलों को ही लोकसभा चुनाव में वोट देना है, ताकि गलती से भी वोट दूसरी जगह न पड़े.

ये भी दी जाएगी जानकारी

संजय निषाद ने मीडिया को बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निषाद समाज को ये जानकारी देना है कि अब तक सरकार की ओर से निषाद समाज के लिए क्या-क्या कदम उठाए गए हैं. उन्होंने बताया कि, प्रदेश में निषाद समाज के लिए निषाद राज बोट योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मछुआ कल्याण कोष उत्तर प्रदेश के मछुआ समाज के उत्थान के लिए संचालित की जा रही है. तो इसी के साथ ही उनकी पार्टी मछुआ आरक्षण के मुद्दे पर टिके हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

उत्तर प्रदेश के ‘M’ फैक्टर का नया सियासी अध्याय, आजम खान और असदुद्दीन ओवैसी क्या हो रहा है?

UP Election Azam Khan vs Asaduddin Owaisi: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की…

37 seconds ago

‘2014 के बाद बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर’: गृह मंत्री अमित शाह ने मोदी सरकार को दिया श्रेय

बांदेरदेवा में आयोजित समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2014 से 2026 के…

4 minutes ago

जज्बे को सलाम! 34 हफ्ते की प्रेग्नेंसी महिला दौड़ी 7 मैराथन, जानें डायड्रे कीन की कहानी

Pregnant Woman Runs 7 Marathons Viral News: न्यूयॉर्क की 38 वर्षीय डायड्रे कीन ने प्रेग्नेंसी…

33 minutes ago

पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार से मिले पीएम मोदी, जाफरपट्टी मंच पर निशांत कुमार को दिया आशीर्वाद

बिहार दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार के साथ गर्मजोशी…

36 minutes ago

‘नेताओं की चमड़ी मोटी होती है’: अमिताभ सिन्हा की किताब में दिखी पीएम मोदी की कार्यशैली और मानवीय छवि

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ सिन्हा की किताब 'कुछ कही, कुछ अनकही' का नई दिल्ली में विमोचन…

44 minutes ago

हुनरमंद युवाओं का रोजगार कोई नहीं छीन सकता, लखनऊ में पीएम मोदी ने समझाया कौशल का महत्व

लखनऊ में कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि…

56 minutes ago