हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता.
Lok Sabha Election 2024: हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दरअसल, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर आरोप है कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय की भावना को आहत पहुंचाया है. एफआईआर की कॉपी में इस बात का जिक्र है कि बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता ने एक जुलूस के दौरान एक धार्मिक स्थल पर काल्पनिक रूप से तीर चलाने का प्रयास किया. जिसके बाद माधवी लता पर एफआईआर दर्ज किया.
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शिकायत में आरोप है कि राम नवमी के दिन यानी 17 अप्रैल को जुलूस के दौरान उन्होंने धार्मिक स्थल पर काल्पनिक रूप से तीर चलाने का इशारा किया. जिससे मुस्लिम समुदाय की भावना को ठेस पहुंचा है. पुलिस ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि माधवी लता के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है.
सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर माधवी लता का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह राम नवमी के दिन का बताया जा रहा है. इस वीडियो में माधवी लता काल्पनिक रूप से अपनी हाथों से तीर चलाने का इशारा कर रही हैं.
इंडिया टूडे की एक खबर के मुताबिक, वीडियो के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए माधवी लता ने दावा किया है कि उसे एडिट किया गया है. इसके अलावा माधवी लता ने वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा-“ये मामला मेरे संज्ञान में आया है कि एक वीडियो नकारात्मकता पैदा करने के लिए मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है. मैं स्पष्ट करना चाहूंगी कि यह एक अधूरा वीडियो है और ऐसे वीडियो के कारण भी अगर किसी भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी चाहूंगी क्योंकि मैं सभी व्यक्तियों का सम्मान करें.”
यह भी पढ़ें: Maldives Elections: मालदीव संसदीय चुनावों में मुइज्जू को बहुमत, मुख्य विपक्षी पार्टी MDP महज इतनी सीटें
-भारत एक्सप्रेस
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…