Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हैदराबाद सीट से BJP उम्मीदवार माधवी लता की बढ़ीं मुश्किलें, इस मामले में FIR दर्ज!

Lok Sabha Election 2024: पुलिस ने बताया कि हैदराबाद से भाजपा उम्मीदवार माधवी लता के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Madhavi Latha

हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता.

Lok Sabha Election 2024: हैदराबाद लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दरअसल, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. उन पर आरोप है कि उन्होंने मुस्लिम समुदाय की भावना को आहत पहुंचाया है. एफआईआर की कॉपी में इस बात का जिक्र है कि बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता ने एक जुलूस के दौरान एक धार्मिक स्थल पर काल्पनिक रूप से तीर चलाने का प्रयास किया. जिसके बाद माधवी लता पर एफआईआर दर्ज किया.

माधवी लता के खिलाफ FIR क्यों?

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शिकायत में आरोप है कि राम नवमी के दिन यानी 17 अप्रैल को जुलूस के दौरान उन्होंने धार्मिक स्थल पर काल्पनिक रूप से तीर चलाने का इशारा किया. जिससे मुस्लिम समुदाय की भावना को ठेस पहुंचा है. पुलिस ने इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि माधवी लता के खिलाफ आईपीसी की धारा 295-ए के तहत मामला दर्ज किया गया है.

कब का है कथित वायरल वीडियो?

सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म पर माधवी लता का जो वीडियो वायरल हो रहा है, वह राम नवमी के दिन का बताया जा रहा है. इस वीडियो में माधवी लता काल्पनिक रूप से अपनी हाथों से तीर चलाने का इशारा कर रही हैं.

माधवी लता ने एक्स पर मांगी मांफी

इंडिया टूडे की एक खबर के मुताबिक, वीडियो के बारे में स्पष्टीकरण देते हुए माधवी लता ने दावा किया है कि उसे एडिट किया गया है. इसके अलावा माधवी लता ने वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा-“ये मामला मेरे संज्ञान में आया है कि एक वीडियो नकारात्मकता पैदा करने के लिए मीडिया में प्रसारित किया जा रहा है. मैं स्पष्ट करना चाहूंगी कि यह एक अधूरा वीडियो है और ऐसे वीडियो के कारण भी अगर किसी भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी चाहूंगी क्योंकि मैं सभी व्यक्तियों का सम्मान करें.”

यह भी पढ़ें: आज पूर्व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू समेत इन हस्तियों को दिया जाएगा पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में करेंगी सम्मानित

यह भी पढ़ें: Maldives Elections: मालदीव संसदीय चुनावों में मुइज्जू को बहुमत, मुख्य विपक्षी पार्टी MDP महज इतनी सीटें

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital