देश

Lok Sabha Election Results 2024: जेल में बंद इस Khalistan समर्थक नेता ने Punjab से दर्ज की जीत

‘वारिस पंजाब दे’ नामक संगठन का प्रमुख और खालिस्तानी समर्थक नेता अमृतपाल सिंह, जो वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत जेल में है, ने पंजाब (Punjab) की खडूर साहिब सीट से जीत हासिल कर ली है.

चुनाव आयोग के अनुसार, अमृतपाल सिंह ने मंगलवार को खडूर साहिब लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ 1,97,120 वोटों से जीत दर्ज की.

जेल से चुनावी जंग लड़ रहे अमृतपाल सिंह को 4,04,430 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को 2,07,310 वोट मिले हैं. आम आदमी पार्टी (आप) के लालजीत सिंह भुल्लर 1,94,836 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

फरवरी 2023 में सुर्खियों में आया था

अमृतपाल सिंह को पिछले साल बड़े पैमाने पर कार्रवाई के बाद गिरफ्तार किया गया था. उस पर NSA के तहत आरोप लगाए गए थे और वर्तमान में वह असम के डिब्रूगढ़ की जेल में बंद है. फरवरी 2023 में अमृतपाल सिं​ह तब सुर्खियों में आया था, जब उसके एक समर्थक की गिरफ्तारी को लेकर भीड़ ने पुलिस स्टेशन पर हमला कर दिया था. 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता जसबीर सिंह गिल ने खडूर साहिब सीट से अपनी पार्टी के लिए जीत हासिल की थी.


ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election Result 2024: इस सीट पर दर्ज हुई इतिहास की सबसे बड़ी जीत! दूसरे नंबर पर रहा NOTA


अकाली दल ने किया था समर्थन

इससे पहले चुनाव आयोग ने अमृतपाल सिंह के नामांकन पत्र को स्वीकार कर लिया था, जिससे उसके समर्थकों की यह आशंका समाप्त हो गई थी कि चुनाव आयोग उसके नामांकन पत्र को खारिज कर सकता है.

शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर), जिसने अमृतपाल सिंह का समर्थन करने की कसम खाई थी. हालांकि अकाली दल ने अमृतपाल की उम्मीदवारी खारिज होने की स्थिति में बैक-अप के तौर पर अपना उम्मीदवार मैदान में उतारा था.

अमृतपाल सिंह पंजाब में नशीली दवाओं की समस्या के खिलाफ, पूर्व सिख आतंकवादियों को जेल से रिहा कराने तथा देश में सिख पहचान की रक्षा करने के लिए अभियान चलाता था.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

16 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

28 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

41 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

43 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

46 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

56 minutes ago