देश

Budget Session: अडानी ग्रुप से जुड़े मामले को लेकर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

Budget Session: लोकसभा में शुक्रवार को कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने अडानी समूह से जुड़े मामले को लेकर नारेबाजी की जिस वजह से सदन की कार्यवाही आरंभ होने के कुछ मिनट बाद ही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी गई. विपक्षी सदस्य अडानी समूह से जुड़े मामले में जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने और इस मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने की मांग कर रहे हैं.

सदन की कार्यवाही आरंभ होते ही विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए आसन के निकट पहुंच गए. हंगामे के बीच ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रश्नकाल शुरू कराया. कुछ सदस्यों ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से जुड़े पूरक प्रश्न भी पूछे. नारेबाजी नहीं थमने पर बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की. उन्होंने कहा कि ‘‘प्रश्नकाल महत्वपूर्ण काल होता है…आप अपनी-अपनी सीट पर जाएं. प्रश्नकाल चलने दें. महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो रही है. सदस्य गण यह (व्यवहार) उचित नहीं है.’’

बिरला ने यह भी कहा कि, ‘‘राष्ट्रपति जी का पहला अभिभाषण है जिस पर धन्यवाद प्रस्ताव है. जनजातीय समुदाय से पहली महिला राष्ट्रपति बनी हैं. क्या हम उन्हें धन्यवाद नहीं देना चाहते?’’ हंगामा नहीं थमने पर पूर्वाह्न करीब 11 बजकर पांच मिनट पर बिरला ने सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक स्थगित कर दी.

इससे पहले, बृहस्पतिवार को भी कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के सदस्यों ने अडानी समूह से जुड़े मामले पर चर्चा कराने और जेपीसी की मांग करते हुए नारेबाजी की थी जिस वजह से सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई थी.

आज सुबह राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमने विपक्षी दलों बैठक बुलाई है. वहां आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे. उसके बाद अगला का कदम लेंगे. हम नियम के मुताबिक नोटिस देते हैं. उनका(भाजपा) अगला कदम क्या होगा उन्हें पता होगा.

ये भी पढ़ें: Budget Session: अडानी ग्रुप विवाद पर संसद में फिर हंगामे के आसार, खड़गे ने बुलाई विपक्ष की बैठक

हिंडनबर्ग रिसर्च (Hindenburg Research) की रिपोर्ट ने गौतम अडानी ग्रुप को बड़ा झटका दिया है. शेयरों में गिरावट का असर एशिया के सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी की नेटवर्थ पर भी पड़ा है.  अडानी साल 2022 में दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले उद्योगपति रहे हैं. वे दूसरे स्थान पर पहुंचने में भी कामयाब रहे थे. लेकिन साल 2023 में कारोबार के लिहाज से उन्हें झटका लगता नजर आ रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

15 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

1 hour ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago

आज का मिथुन राशिफल: करियर में खुलेंगे नए रास्ते, यात्रा से मिलेगा लाभ; आय बढ़ने के भी संकेत

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर और कारोबार में नए…

2 hours ago