मनोरंजन

इस शानदार महल से होगी सिद्धार्थ-कियारा की शादी, मेहमानों के लिए ड़ेढ लाख किराये वाले 84 कमरों की बुकिंग

Sidharth Kiara Wedding Suryagarh Palace:  इन दिनों कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैंस का एक्साइटमेंट हाई है. सिद्धार्थ और कियारा जल्द ही शादी के बंधन में जो बंधने वाले हैं.  सिद्धार्थ और कियारा के वेडिंग फंक्शन 6 फरवरी से शुरू होकर 8 फरवरी तक चलेंगे. सिद्धार्थ और कियारा की शादी के बारे में बहुत सारी बातें सुनने में आ रही हैं. हालांकि, सबसे पहले आपको वो जगह दिखाते हैं, जहां दोनों सात फेरे लेकर जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करेंगे.

 

सिद्धार्थ और कियारा ने शादी के लिए जैसलमेर के आलीशान पैलेस को चुना

सिद्धार्थ और कियारा ने शादी के लिए जैसलमेर के आलीशान पैलेस सूर्यगढ़ को चुना है. अथिया शेट्टी और केएल राहुल के बाद ये साल दूसरी सबसे बड़ी शादी होगी. सूर्यगढ़ का हर रूम लैविश और शाही फील देता है. सूर्यगढ़ में सबसे सुंदर और महंगा कमरा थार हवेली का है, जिसमें इनडोर पूल और एक अद्भुत दृश्य के साथ 3 बेडरूम हैं. इस रूम का एक रात का किराया 1,30,000 रुपये है.

ये भी पढ़ें-नहीं रहे मशहूर फिल्मकार के कसीनथुनी विश्वनाथ, 92 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, अगर सूर्यगढ़ में फरवरी महीने में रुकने का प्लान है, तो एक दिन का किराया लगभग 24,000 से 76,000 रुपये है.रात के समय लोकगीत, रेगिस्तान और चारो ओर जलती लाइट्स से पैलेस का नजारा अलग ही नजर आता है. सिद्धार्थ और कियारा को ये जगह काफी पसंद आई थी, जिसके बाद उन्होंने यहां शादी करने का फैसला किया. कपल की वेडिंग तैयारियां जोरों-शोरों से चालू है. सिद्धार्थ और कियारा अपनी शादी में किसी तरह की कमी नहीं रखना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने बिना टाइम गंवाए सूर्यगढ़ को वेडिंग लोकेशन चुना.

ये भी पढ़ें-Pathan Box Office Collection: शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने मचाई धूम, 9 दिन में की इतने की कमाई

कियारा और सिद्धार्थ की शादी के लिए 84 कमरे हुए बुक

कियारा और सिद्धार्थ की शादी के लिए 84 कमरे बुक किए गए हैं. मेहमानों के लिए 70 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियों का इंतजाम भी किया गया है. सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी शेरशाह मूवी के सेट से शुरू हुई थी. बीच में कई बार इनके ब्रेकअप की खबरें भी आईं. वहीं अब दोनों हमसफर बनने को रेडी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

यूपी-बिहार में बारिश बनी काल, दिल्ली में गिरा पारा; जानिए 3 अक्टूबर तक आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…

27 minutes ago

‘जीतते-जीतते कैसे हार गए?’ DUSU चुनाव नतीजों पर भड़के राहुल गांधी, कन्हैया-जाखड़ की लगाई क्लास!

DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…

31 minutes ago

‘बेहद खतरनाक और हिंसक, देखते ही दें सूचना!’ FBI की ‘मोस्ट वांटेड’ लिस्ट में आया गोल्डी बराड़

Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…

50 minutes ago

मंगलवार को बन रहा हर्षण और भरणी का महासंयोग, जानें शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और राहुकाल का सटीक समय

29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…

2 hours ago

मंगलवार को हर्षण योग से बदल जाएंगे राशियों के सितारे, मेष को मिलेगा अटका धन और कन्या को पदोन्नति

Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: भागदौड़ के बीच बढ़ेगा उत्साह, करियर में मिल सकते हैं नए अवसर

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…

2 hours ago