खेल

VIDEO: ईशान किशन ने Shubman Gill को लगाया थप्पड़! युजवेंद्र चहल बने चश्मदीद गवाह

VIRAL VIDEO: टीम इंडिया के बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने जीवन के सबसे बेस्ट दौर में है. बीते कुछ महीने में इस होनहार युवा क्रिकेटर ने अपने आप को हर फॉर्मेट में साबित किया है. बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला टेस्ट शतक जड़ने और इसके बाद छह मैचों में तीन एकदिवसीय शतक (दोहरे शतक सहित) लगाने के बाद, गिल ने टी20ई में भी अपने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया. बता दें, गिल सबसे छोटे प्रारूप में शतक जड़ने वाले 7वें भारतीय बल्लेबाज बन गए. लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में शुभमन गिल, ईशान किशन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल दिखाई दे रहे हैं.

ईशान किशन ने गिल को लगाया थप्पड़!

शुभमन गिल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में उनके अलावा ईशान किशन और युजवेंद्र चहल दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, तीनों ने मस्ती के लिए एक फनी वीडियो बनाया. ईशान ने गिल के कई थप्पड़ मारे. यहां तक कि गिल ने अपने आप को भी थप्पड़ मारा. वहीं, युजवेंद्र चहल कुर्सी लगातार यह नजारा देखते रहे. बता दें गिल, किशन और चहल रोडीज शो की एक्टिंग कर रहे थे.

गिल ने एक वीडियो साझा किया, जहां उन्होंने किशन के साथ लोकप्रिय रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज’ के एक  वायरल ऑडिशन को फिर से बनाया. गिल ने प्रतियोगी की भूमिका निभाई, जबकि किशन ने एक जज की भूमिका निभाई और दोनों ने थप्पड़ सहित उस ऑडिशन के हर पल का अभिनय किया. खास बात ये रही की ये वीडियो तुरंत वायरल हो गया.

ये भी पढ़ें: Devika Vaidya: भारत की महिला लेग स्पिन ऑलराउंडर ने कहा, ‘विश्व कप जीतना मेरा अंतिम सपना’

 

इंडिया के फ्यूचर हैं गिल

सुनिल गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और अब शुभमन गिल. जी हां… गिल का नाम अब इन दिग्गज बल्लेबाजों की सूची में शुमार किया जाने लगा है और ऐसा माना जा रहा है कि गिल ही वो अगले बल्लेबाज हैं जो भविष्य में न सिर्फ इंडियन क्रिकेट को लीड करेंगे बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट में भी इनकी बल्लेबाजी का डंका बजेगा. और ऐसा यूं ही नहीं कहा जा रहा बल्कि गिल के बल्ले से निकलने वाले शतक समीक्षकों को ऐसा कहने पर मजबूर कर रहे हैं. बता दें कि नए साल में गिल 5 शतक जड़ चुके हैं जिसमें वनडे में एक दोहरा शतक भी शामिल है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

33 minutes ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

1 hour ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

1 hour ago