बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल (फोटो-सोशल मीडिया)
Loksabha Election 2024: लोक सभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवारों की लिस्ट जारी रह रही हैं. इस क्रम में भाजपा ने पुडुचेरी और तमिलनाडु से लोकसभा उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में तमिलनाडु के लिए 15 और पुडुचेरी के एक उम्मीदवार के नाम की घोषणा की गई है.
पुडुचेरी की एकमात्र लोकसभा सीट से भाजपा ने ए नमाशिवायम को पार्टी ने टिकट दिया है. इससे पहले बृहस्पतिवार को भाजपा ने पूर्व राज्यपाल तिमिलसाई सौन्दर्यराजन, पार्टी की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के. अन्नामलाई और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन सहित राज्य से नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। इस प्रकार तमिलनाडु के लिए भाजपा ने अब तक 24 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. राज्य की 39 लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा.
भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. इससे पहले, भाजपा ने दो मार्च को 195 लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, लेकिन इनमें से दो- भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह और उत्तर प्रदेश के उपेंद्र रावत ने विवाद पैदा होने के बाद अपने नाम वापस ले लिए थे. इसके बाद, भाजपा ने 13 मार्च को 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची और 21 मार्च को 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी.
इस प्रकार पार्टी ने अप्रैल-मई में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए अब तक 290 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. देश में 18वीं लोकसभा के लिए 19 अप्रैल से चुनाव शुरू होंगे और एक जून तक सात चरणों में मतदान संपन्न होगा. मतगणना चार जून को होगी.
यह भी पढ़ें: Siyasi Kissa: जब पहले ही लोकसभा चुनाव में संविधान निर्माता बाबा साहब आंबेडकर को हार का सामना करना पड़ा था
यह भी पढ़ें: “उनकी गिरफ्तारी उनके कर्मों के कारण हुई है”- बोले अन्ना हजारे
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…