लाइफस्टाइल

लाना है अपनी त्वचा में निखार? आज ही ट्राई करें ये 3 बादाम स्क्रब

Almond Face Scrub: अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत एक ड्राई फ्रूट्स से करते हैं. ड्राई फ्रूट्स खाने से लोग काफी एनर्जीटिक महसूस करते हैं, क्योंकि इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है. सेहतमंद होने के साथ-साथ ड्राई फ्रूट्स आपकी त्वचा के लिए काफी अच्छे और फायदेमंद होते हैं. हालांकि ये त्वचा संबंधी समस्याओं को भी दूर करते हैं. इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो डैमेज सेल्स को ठीक करने में मदद करते हैं. अगर आप अपनी त्वचा को नैचुरल चमक देना चाहते हैं तो ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल अपने त्वचा पर भी कर सकते हैं. आइए हम आपको बताते हैं घर पर ड्राई फ्रूट्स स्क्रब कैसे बना सकते हैं.

बादाम और ऑलिव ऑयल स्क्रब (Almond Face Scrub)

बादाम और ऑलिव ऑयल को मिलाकर इस स्क्रब को तैयार किया जा सकता हैं. बादाम स्क्रब बनाने के लिए एक बाउल में बादाम का तेल या ऑलिव ऑयल लें. इसमें 3-4 बादाम कूटकर मिला लें. अब इस सक्रब को चेहरे पर लगाएं. इसे हल्के हाथों से मलें. डेढ़ मिनट बाद चेहरा धोकर साफ कर लें. ध्यान रहे कि बादाम जितना बारीक कूटा जाए उतना अच्छा स्क्रब बनेगा और आपको यह स्क्रब आंखों से हटा कर लगाना हैं.

बादाम और मुल्तानी मिट्टी स्क्रब

बादाम विटामिन ई का अच्छा सोर्स है. बादाम में फैटी एसिड होते हैं जो स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. बादाम और मुल्तानी मिट्टी स्क्रब बनाने के लिए एक बाउल में आपको करीब 2 चम्मच मुलतानी मिट्टी लेनी है. अब पिसा हुआ बादाम करीब 1 बड़ा चम्मच लेना है. स्क्रब के हिसाब से गुलाब जल और कुछ बूंद बादाम का तेल लेना है. अब सबको अच्छे से मिला लें. अब चेहरे पर स्क्रब लगाकर हल्के हाथों से मलें. अब इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगे रहने दें. फिर पानी से धो लें. इससे चेहरे पर ग्लो आ जाएगा.

यह भी पढ़ें : Intermittent Fasting दिल की सेहत के लिए ठीक नहीं, 91% बढ़ जाता है मौत का खतरा, रिसर्च में हैरान करने वाली बात आई सामने

दूध और बादाम स्क्रब (Almond Face Scrub)

दूध और बादाम स्क्रब बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक मुट्टी बादाम रात भर के लिए भिगोकर रखना है. अगली सुबह में एक बाउल में थोड़ा सा दूध और पीसे हुए बादाम लेने हैं. अब इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें. अब इसे अपने चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर लगाएं. अब सर्कुलर मोशन में हल्के हाथों से मसाज करे. करीबन 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. फिर पानी की मदद से स्किन को साफ कर लें.

Uma Sharma

Recent Posts

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

9 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

11 minutes ago

पश्चिम बंगाल उपचुनाव में सियासी घमासान, हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

Rejinagar By-Election: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर उपचुनाव के दौरान AJUP प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस…

13 minutes ago

‘प्रेस आईडी गले में टांगो…’, जंतर-मंतर हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने पत्रकारों के लिए जारी किए नियम

जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…

30 minutes ago

एशियन गेम्स से वर्ल्ड कप तक… फिर क्यों अचानक हरमनप्रीत कौर ने छोड़ी कप्तानी? भावुक पोस्ट में छलका दर्द

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…

43 minutes ago