मनोरंजन

होली के इन गानों के बिना अधूरा है रंगों का त्योहार, अपनी प्लेलिस्ट में आज ही करें शामिल

Holi 2024: अब होली का त्योहार आने में कुछ ही समय बाकी है. लोग इस त्यौहार का बेसब्री से इंतजार करते हैं. इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर और अच्छे-अच्छे पकवान खाकर मनाते हैं. वहीं इस दिन लोग नाच गाकर भी खूब एन्जॉय करते हैं. हालांकि कई लोग जब गाना बजा रहे होते हैं तो उन्हें अचानक होली के गाने याद नहीं आते हैं और वो कई गानों को मिस कर देते हैं. उन्हें बाद में अफसोस होता है कि हम कई गानों को प्ले करना भूल गए. ऐसे में आपको चिंता करने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है. जी हां आज हम आपके लिए बॉलीवुड के कुछ गानों लिस्ट लेकर आए हैं, जो आपके होली सेलिब्रेशन में चांद लगा देंगे.

ये होली के बेहतरीन गाने-

जोगी जी धीरे-धीरे (Holi 2024)

होली के दिन सबसे ज्यादा बजने वाले गाने की लिस्ट में सबसे पहला नाम साल ‘जोगी जी धीरे-धीरे’ गाने का आता है. 1982 में रिलीज हुई फिल्म ‘नदिया के पार’ का यह गाना होली के त्यौहार के लिए बेहतरीन साॅन्ग है. युवा भी इस गाने पर खूब थिरकते हैं. इस गाने के बजने पर आप भी खुद को नाचने से नहीं रोक पाएंगे.

यह भी पढ़ें : अपनी 100वीं फिल्म भैया जी के दमदार टीजर में मनोज बाजपेयी ने दिखाया अपना खौफनाक अंदाज, मारने आये गुंडे आंख खुलते ही ऐसे दिखे भागते

अंग से अंग लगाना (Holi 2024)

शाहरुख खान की फिल्म ‘डर’ का गाना ‘अंग से अंग से लगाना सजन हमे ऐसे रंग लगाना’ भी काफी फेमस है. होली के दिन काफी लोग इस गाने पर एन्जॉय करते हैं और झूमते हैं. यश चोपड़ा की इस फिल्म में होली के त्योहार को दिखाया गया है. बता दें ये फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी.

होली के दिन दिल मिल जाते हैं (Holi 2024)

होली के दिन दिल मिल जाते हैं, गाने को आज भी लोग बेहद पसंद करते हैं. ‘शोले’ फिल्म का यह गाना खूब हिट हुआ था. ये फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी अहम किरदार में नजर आए थे. होली के दिन इस गाने को हर जगह बजाया जाता है.

होली खेले रघुवीरा

‘होली खेले रघुवीरा’ होली के दिन ना बजाया जाए ऐसा तो हो ही नहीं सकता. इस गाने के बिना तो सबकी होली जैसे अधूरी सी होती है. होली के खास मौके के लिए यह गाना बनाया गया है

Uma Sharma

Recent Posts

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

17 minutes ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

17 minutes ago

श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज (दिल्ली विश्वविद्यालय) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में भव्य छात्रा मिलन समारोह आयोजित

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्यामा प्रसाद मुखर्जी महिला महाविद्यालय (एसपीएमसी) में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की…

17 minutes ago

AI और डीपफेक पर लगाम! विवेक ओबेरॉय, जाह्नवी और आराध्या के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट में एक साथ सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट में फिल्मी हस्तियों द्वारा दायर पर्सनैलिटी राइट्स से जुड़ी याचिकाओं पर 30…

27 minutes ago

बंगाल दौरे पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का दिखा अनूठा अंदाज; खुद बनाई झालमुरी, फिर लिया चटपटा स्वाद

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बंगाल दौरे के दौरान सोमवार को कोलकाता में…

35 minutes ago

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच के टिकट के नाम पर साइबर ठगी का अलर्ट, क्राइम ब्रांच ने लोगों को किया सतर्क

Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट…

37 minutes ago