राम मंदिर
Ayodhya Pran Pratistha: अयोध्या में 22 जनवरी यानी कि कल राम मंदिर का उद्घाटन और भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी. जिसको लेकर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश-दुनिया से 8 हजार मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है. कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए गए हैं. इसी कड़ी में अति विशिष्ट अतिथियों को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाप्रसाद दिया जाएगा. इसके अलावा कार्यक्रम के दौरान मेहमानों को मंदिर परिसर में देसी घी से तैयार भोजन भी परोसे जाने की तैयारी है.
मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मार्गदर्शन में गुजरात की भगवा सेना भारती गरवी गुजरात एवं सन्त सेवा संस्थान की ओर से महाप्रसाद तैयार किया जा रहा है, जिसे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद मेहमानों को वितरित किया जाएगा.
संत सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल भाई रावल ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से उन्हें तीन दायित्व सौंपे गये हैं जिसके तहत उन्हें महाप्रसाद तैयार करने के साथ संतों के ठहरने और खाने-पीने की व्यवस्था करना है. उन्होंने बताया कि करीब 200 लोगों की टीम द्वारा पांच हजार किलो से अधिक सामग्री से महाप्रसाद को तैयार किया गया है, जिसमें शुद्ध देशी घी, बेसन, शक्कर और पंच मेवे का इस्तेमाल किया गया है. उन्होंने कहा कि महाप्रसाद की शुद्धता का भी विशेष ध्यान रखा गया है, जिसमें सभी सामग्रियों को खुद संस्थान की ओर से निर्मित किया गया. उनके अनुसार महाप्रसाद की किसी भी सामग्री को बाजार से रेडीमेड नहीं लिया गया है.
उन्होंने बताया कि महाप्रसाद के 20 हजार से अधिक पैकेट को तैयार किया गया है तथा हर पैकेट में दो लड्डू, सरयू नदी का जल, अक्षत, सुपारी की थैली और कलावा होगा. उनका कहना था कि महाप्रसाद के पैकेट को सनातनी परंपरा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. उनके अनुसार संस्थान की ओर से 21 जनवरी को महाप्रसाद के पैकेट को ट्रस्ट को सौंप दिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…