देश

ED स्वतंत्र संस्था…नोटों के ढेर पकड़े जा रहे…पीएम मोदी बोले- हमने इलेक्टोरल बाॅन्ड स्कीम बनाई तो चंदे के सोर्स पता चले

PM Narendra Modi Interview: पीएम मोदी ने रविवार को इलेक्टोरल बाॅन्ड मामले में बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि व्यवस्था में कमी हो सकती है. कोई भी व्यवस्था कभी पूर्ण नहीं होती. कमियों को सुधारा जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि मैंने इलेक्टोरल बाॅन्ड स्कीम बनाई तो पता चल रहा है कि कौन-सा पैसा, कब, किसने किसको दिया इसका पता चल रहा है. पीएम ने ये बातें तमिलनाडु के टीवी चैनल थांथी टीवी को दिए इंटरव्यू के दौरान कही.

भाजपा के यूट्यूब चैनल पर जारी किए इंटरव्यू में पीएम ने कहा कि जो लोग इलेक्टोरल बाॅन्ड के डेटा पब्लिक को लेकर हल्ला मचा रहे हैं, उन्हें बाद में अफसोस होगा. ईडी के गलत इस्तेमाल के विपक्ष के आरोप पर पीएम ने कहा कि हमनें ईडी की स्थापना नहीं की, न ही हमारी सरकार PMLA कानून लेकर आई. पीएम ने आगे कहा कि ईडी के पास फिलहाल 7 हजार केस हैं. उसमें नेताओं से जुड़े केस 3 प्रतिशत से भी कम है.

दुनिया भारत को विश्वबंधु के तौर पर देखती है

पीएम ने अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के निमंत्रण ने मुझे झकझोर दिया. इसके बाद मैंने 11 दिन का अनुष्ठान करने का निर्णय किया. जब मैं अयोध्या पहुंचा तो मेरे मन में एक विचार आया कि क्या मैं भारत के एक नागरिक के तौर पर जा रहा हूं या पीएम के तौर पर जा रहा हूं. इस दौरान पीएम ने विदेशनीति पर कहा कि आज दुनिया भारत को विश्वबंधु के तौर पर देख रही है. दुनिया के देश भारत से अपनापन महसूस करते हैं. आज हर देश को भारत से उम्मीदें हैं.

ये भी पढ़ेंः Lok sabha Election 2024: PM मोदी बिहार में इस शहर से करेंगे चुनावी रैलियों की शुरूआत, चिराग बोले— 4 अप्रैल को मेरी कर्मभूमि पर आएंगे

तमिल भाषा का गुणगान पूरे विश्व में हो

पीएम ने इस दौरान तमिल भाषा और व्यंजनों को लेकर भी अपनी बात रखी. पीएम ने कहा कि हमने तमिलनाडु की महान विरासत के साथ अन्याय किया. दुनिया की सबसे प्राचीन भाषा तमिल है फिर भी हमें इस बात पर गर्व नहीं है. इसका गुणगान पूरे विश्व में होना चाहिए. जिस प्रकार के तमिल व्यंजनों का राजनीतिकरण हुआ उसी प्रकार भाषा का भी होना चाहिए. उन्होंने कहा कि विकसित भारत का मतलब देश का हर कोना विकास में भागीदार बने. विकसित भारत के निर्माण के लिए हमें सबसे पहले राज्य का विकास करना होगा.

ये भी पढ़ेंः मेरठ से पीएम मोदी का चुनावी शंखनाद, प्रधानमंत्री बोले- बीते 10 सालों में सिर्फ विकास का ट्रेलर, अभी तो…

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

4 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

6 hours ago