देश

Chhath Puja: “छठ पूजा में आइके बहुत आनंद महसूस हो रहल बा…”, गोमती तट पर पहुंचे सीएम योगी ने सभी को दी शुभकामनाएं

Chhath Puja: लक्ष्मण मेला मैदान, गोमती तट, लखनऊ में आयोजित छठ पूजा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की और छठ पूजा की शुरुआत करते हुए सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं. इस मौके पर उन्होंने भोजपुरी में कहा कि छठ पूजा में आइके बहुत आनंद महसूस हो रहल बा… सभी माता बहिनन पर छठ मइया का आशीर्वाद बनल रहे… सीएम योगी के इतना कहते ही कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और लोग छठ मईया के जयकारे लगाने लगे.

कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय भोजपुरी समाज द्वारा किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहुंचकर सभी को छठ पर्व की बधाई दी. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक संस्कृति व आस्था की वजह से मेरे देश एकता के सूत्र में बंधा है. आस्था की वजह से ही 500 साल बाद जनवरी में अयोध्या में श्री राम मंदिर का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं. इस अवसर पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, विधायक योगेश शुक्ला, भाजपा नेता अपर्णा यादव, अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के अध्यक्ष प्रभुनाथ राय व राज्य सभा सदस्य डॉ. अशोक वाजपेयी समेत कई लोग मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें- स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा की बढ़ी मुश्किलें…बिना तलाक के दूसरी शादी और चुनाव आयोग से झूठ बोलने का लगा आरोप, जानें क्या है मामला

बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुबह ही छठ पर्व को लेकर बधाई संदेश दे दिया था. सीएम ने कहा, ” सूर्योपासना और लोक आस्था के महापर्व ‘छठ’ की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! भगवान भास्कर और छठी मइया के पावन आशीर्वाद से चराचर जगत सुख, समृद्धि व सौभाग्य के आलोक से आलोकित रहे, यही अभिलाषा है. जय छठी मइया! ” तो वहीं शाम को छठ घाट पर पहुंचकर सभी व्रती और पूरे समाज को छठ पर्व की बधाई दी.

बता दें कि सूर्य देव की उपासना के महापर्व पर रविवार को घाटों पर अलग ही रौनक दिखाई दे रही है. शाम से ही घाटों पर परिवार सहित व्रती महिलाएं पहुंची और छठ वेदी पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. तो वहीं घाटों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है. शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने सूर्य देव से घर परिवार के सुख की कामना की तो वहीं 20 नवम्बर की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ व्रत का पारण किया जाएगा. इस दौरान पूरी रात व्रती रात जागरण करेंगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

2 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

3 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

3 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

4 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

4 hours ago