बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
प्रियंका गांधी (फोटो ट्विटर)
World Cup final Match: वर्ल्ड कप फाइनल मैच का खुमार हर किसी की ऊपर चढ़ा हुआ है. राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता भी अपनी चुनाव रैलियों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच के बार में बात कर रहे हैं. पीएम मोदी से लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी अपनी रैलियों में टीम इंडिया को जीत की शुभकामनाएं दे चुकी है. कांग्रेस नेता आज एक बार फिर तेलंगाना में चुनाव प्रचार के लिए पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने लोगों से टीम इंडिया की जीत के नारे लगवाए. इसके अलावा सभी लोगों का धन्यवाद दिया.
प्रियंका गांधी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल है. उसके बावजूद भी आप मेरी बातों को सुनने के लिए यहां आए हैं, इसके लिए मैं आपकी बहुत-बहुत आभारी हूं और आपको यह कष्ट देने के लिए मैं माफी चाहती हूं.
प्रियंका गांधी ने टीम इंडिया की तारीफ करते हुए कहा कि हमारी टीम बड़े-बड़े रिकॉर्ड हासिल कर रही है फिर वो चाहे बैटिंग, बालिंग या फिल्डिंग का क्षेत्र ही क्यों न हो. उन्होंने कहा कि यह हमारी एकता का ही प्रतीक है कि अलग-अलग मजहब, प्रदेश और अलग-अलग भाषा बोलने वाले खिलाड़ी हमारे देश के लिए लड़ रहे हैं और जीत दिला रहे हैं.. उन्होंने कहा कि सबसे पहले हम लोग यही प्रार्थना कर रहे हैं कि टीम इंडिया जीते. इसके लिए मैं टीम इंडिया को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देते हैं. तभी उन्होंने सभा में टीम इंडिया की जीत के नारे भी लगवाए.
यह भी पढ़ें- World Cup Final: ‘India’ को लेकर BJP और Congress हुई एक! लोग बोले- सौतन बनी सहेली, जानें कैसे?
इसके बाद प्रियंका गांधी ने कहा कि मुझे याद है, जब 1983 में इंडिया ने क्रिकेट विश्व कप जीता था. उस समय इंदिरा जी बहुत खुश थीं, उन्होंने पूरी टीम को चाय के लिए घर बुलाया था. आज इंदिरा जी का जन्मदिन है और हम फिर से विश्व कप जरूर जीतेंगे.
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…