आरोपियों की जानकारी देती पुलिस
UP News: दो गुटों के देह व्यापार का राज न खुले इसीलिए एक पक्ष ने पुलिस को लूट-अपहरण और मारपीट का मामला दूसरे गुट पर दर्ज करा दिया, लेकिन पुलिस की पूछताछ और सीसीटीवी खंगालने के बाद मामला खुला तो सभी सन्न रह गए. क्योंकि जिस शख्स ने अपनी महिला मित्र और उसकी सहेली के साथ लूट की घटना का फर्जी मामला दर्ज कराया था वो देह व्यापार के धंधे से जुड़ा था और उसने दूर बैठे अपने आका के कहने पर पुलिस को मनगढ़ंत कहानी सुना दी.
बता दें कि ठाकुरगंज के पीर बुखारा मुहल्ले से सोमवार देर रात कार सवार दो युवती और एक युवक को कार सवार दबंगों ने अपहरण करने का मामला सामने आया था. युवक जिसका नाम वासु था, उसने बताया था कि बदमाशों ने तीनों को जमकर पीटा, नकदी और मोबाइल छीनकर धमकी दी फिर बीकेटी के सूनसान इलाके में छोड़कर भाग निकले. इसके बाद पुलिस ने वासु के बताए सारे तथ्यों पर जांच- पड़ताल शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए. पुलिस को पता चला कि वासु जिस पर आरोप लगा रहा है वह देह व्यापार के धंधे से जुड़ा है. इसके बाद कड़ाई से जब पूछताछ की गई तो वासु कार का ड्राइवर निकला और वह दोनों लड़कियों को ग्राहक के पास ले जा रहा था. इस तरह से दोनों पक्षों पर ऑनलाइन वेबसाइट पर देह व्यापार करने का धंधा पुलिस ने उजागर किया.
ये भी पढ़ें- UP Nikay Chunav 2023: यूपी निकाय चुनाव के प्रचार से दूर रहेंगी मायावती, प्रदेश अध्यक्ष सम्भालेंगे जिम्मेदारी
पुलिस ने बताया कि एक पक्ष ने प्रतिद्वंदी के गिरोह पर अपना सिक्का जमाने के लिए यह घटना की थी. गिरोह के लोग ग्राहकों के लिए ओयो और अन्य वेबसाइट के माध्यम से नामचीन होटलों, रिसार्ट में कमरे बुक कराते थे और वहां लड़कियां भेजते थे. डीसीपी पश्चिम राहुल राज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में गिरोह का सरगना फैजान निवासी जानकीपुरम विस्तार, मड़ियांव फैजुल्लागंज खोदान का समद, फरीदीपुर रिंग रोड का ऐजाज और कन्नौज के तिर्वागंज कालिका नगर का किशन यादव है. वहीं, दूसरे पक्ष का सरगना किशन है.
एडीसीपी पश्चिम चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि दोनों ऑनलाइन वेबसाइट पर देह व्यापार का धंधा चलाते हैं. वेबसाइट राजस्थान से ऑपरेट होती है. एक पक्ष से किशन और दूसरे पक्ष से फैजान का नंबर वेबसाइट पर रजिस्टर्ड है. लखनऊ और पड़ोसी जिलों का काम किशन और फैजान देखते हैं. दोनों में व्यवसायिक रंजिश की बात सामने आई है. मंगलवार को फैजान ने अनजान नंबर से अपना परिचय छुपाते हुए किशन को फोन किया कहा कि दो लड़कियां चाहिए. घंटाघर भेज दो. किशन ने बंथरा के रहने वाले चालक वाशू के जरिए रायबरेली रोड पर रहने वाली दो युवतियों को भेजा. वाशू दोनों को घंटाघर लेकर पहुंचा. वहां से उसे रिंग रोड बुलाया गया. इस बीच पीर बुखारा में फैजान, ऐजाज और अशद पहुंचे उन्होंने वाशू को रोका. इसके बाद दोनों लड़िकयों और वाशू को पीटा. असलहा तान कर कार में बैठा लिया.
इसके बाद मोबाइल, 2025 रुपये छीन लिए और बीकेटी इलाके में लेकर पहुंचे वहां धमकाकर सूनसान जगह छोड़कर कार लेकर भाग निकले. वाशू ने किसी तरह पूरी घटना की जानकारी किशन को दी. देह व्यापार का भेद न खुले इस लिए किशन ने बचने की योजना बनाई और दूसरे गुट को फंसाने के लिए फर्जी केस बना डाला. फिर अज्ञात लोगों पर अपरहण, मारपीट और लूटपाट का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना वाशू के माध्यम से दिलवाई. पुलिस पहुंची पड़ताल हुई तो पूछताछ में वाशू फंस गया. कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने सारी बात पुलिस को बता डाली. इसके बाद पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया. पड़ताल में पता चला है कि गिरोह में कई मेडिकल संस्थान, कॉलेज और आस पड़ोस के ग्रामीण इलाकों की युवतियां शामिल हैं. युवतियों और वाशू ले पूछताछ की जा रही है. इसी के साथ इनके सरगना तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित कर दी हैं.
एसीपी चौक आइपी सिंह ने बताया कि वाशू से पूछताछ की गई तो उसने पहले गुमराह करने की कोशिश की. वाशू ने बताया कि वह इमामबाड़ा देर रात घूमकर आलमबाग जा रहा था. गूगल में लोकेशन के जरिए रास्ता सर्च किया.गूगल ने गलत रास्ता बताया. इसलिए वह पीर बुखारा पहुंच गया. इस तथ्य पर वह फंस गया. इसके बाद सीसी कैमरे सर्च किए गए तो उसमें कार दिखी. कड़ाई से पूछताछ में वाशू ने सही जानकारी दी थी. गिरफ्तारी की टीम में इंस्पेक्टर ठाकुरगंज विकास राय उनकी टीम और सर्विलांस टीम शामिल है.
वासु ने लखनऊ के ठाकुरगंज थानें में अपहरण, लूट व धमकाने का केस दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि ठाकुरगंज के पीर बुखारा में कार सवार चार बदमाशों ने एक दूसरी कार में सवार तीन युवक-युवतियों को असलहे के दम पर अगवा कर लिया. इसके बाद कार में बंधक बनाकर तीनों को पीटते हुए करीब 22 किलोमीटर तक घुमाते रहे. इसके बाद बीकेटी में ले जाकर एक खाली मैदान में सभी के मोबाइल, नकदी और जेवरात लूट लिए. फिर धमकाते हुए भाग निकले. पीड़ितों ने इसी सोमवार को ठाकुरगंज थाने में अपहरण, लूट व धमकाने का केस दर्ज कराया था और घटना रविवार रात को हुई थी.
-भारत एक्सप्रेस
Amit Shah Peepal Van Viksit Bharat Sankalp Park Nava Raipur: गृह मंत्री अमित शाह ने…
Devendra Fadnavis Pimpri Chinchwad Police Dial 112 response time: महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस ने…
Antaragni IIT Kanpur Social Initiatives: IIT कानपुर में आज मनोरंजन के साथ समाज सेवा का…
UP News: मेरठ के सोतीगंज इलाके में यूपी STF और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई…
Amit Shah Chhattisgarh Rajyotsav speech Nava Raipur SIR: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में गृह मंत्री अमित शाह…
दिल्ली के पंजाबी बाग में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित भव्य कार्यक्रम…