देश

Lucknow News: भगवान श्रीराम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले ग्राम प्रधान के खिलाफ FIR दर्ज, वायरल हुआ वीडियो

Lucknow News: भगवान श्रीराम पर अमर्यादित टिप्पणी करने वाले ग्राम प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. यह घटना उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब के नगुवामऊ से सामने आया है. यहां के ग्राम प्रधान ने एक कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी की थी. इस मामले में अब बीकेटी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है.

मिली जानकारी के मुताबिक बख्शी का तालाब के नगवामऊ कला गांव में रविवार को भगवान बुद्ध की कथा का आयोजन किया गया था. इसी दौरान कार्यक्रम में प्रधान प्रहलाद भी मौजूद थे और मंच पर बोल रहे थे. इस कार्यक्रम का वीडियो भी बनाया जा रहा था. जिसमें प्रधान प्रहलाद ने ये कह डाला कि राम कोई भगवान नहीं है. अब इस घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. आप वीडियो में साफ तौर पर सुन सकते है कि भरी सभा में भगवान राम के खिलाफ भड़काते नजर आ रहे हैं.

यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद से ही गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया है. वीडियो वायरल होने के बाद नगर पंचायत के वार्ड नम्बर सात रामपुर देवराई के सदस्य विकास सिंह भीम ने थाने में केस दर्ज कराया है. इस मामले में बीकेटी इंस्पेक्टर बृजेश संत तिवारी ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रहलाद पर आईपीसी की धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. वहीं इस घटना के बाद गांव में लोग पुलिस से ग्राम प्रधान की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Wrestlers Protest: “नार्को और पॉलिग्राफी टेस्ट कराने को भी तैयार”, लेकिन… खाप महापंचायत के बाद बृजभूषण ने किया बड़ा ऐलान, पहलवान भी आज देंगे जवाब

जानें क्या है धारा 295 ए

बता दें कि अगर कोई व्यक्ति भारतीय समाज के किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करता है या उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करता है या इससे संबंधित वक्तव्य देता है, तो वह आईपीसी (IPC) यानी भारतीय दंड संहिता 1860 की धारा 295 ए के तहत दोषी माना जाता है. इसके लिए सजा में दो वर्ष कारावास, या आर्थिक दण्ड, या दोनों का प्राविधान किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: CJP प्रदर्शन से पहले गिरफ्तार हुए यूट्यूबर ध्रुव राठी

करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने उनके गुरुग्राम आवास से हिरासत…

15 minutes ago

‘खामेनेई को मारना इजरायल की सबसे बड़ी गलती’, ईरान के सुप्रीम लीडर की मौत पर अपने ही देश में घिरे नेतन्याहू

इजरायल की विपक्षी पार्टी 'द डेमोक्रेट्स' के नेता यायर गोलान ने अली खामेनेई की हत्या…

28 minutes ago

अजमेर में खाकी और काले कोट की भिड़ंत! फिक CO पर वकील को थप्पड़ मारने का आरोप, VIDEO VIRAL

अजमेर के किशनगढ़ में पार्किंग को लेकर ट्रैफिक सीओ अंजू यादव और वकील बाबूलाल बागरिया…

1 hour ago

हरिकेन इसायस की अमेरिका में एंट्री: तेज हवाओं और भारी बारिश से जनजीवन ठप

अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…

1 hour ago

गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…

1 hour ago

ममता बनर्जी के बाद केजरीवाल हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; 2 हजार प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई

Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…

2 hours ago