मौके पर पुलिस
Shahjahanpur Road Accident: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है जबकि 10 अन्य घायल हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक एक एक ओवरलोड ट्रक अनियत्रित होकर बस पर पलट गया था. पुलिस के मुताबिक बस में सवाल सभी यात्री उत्तर प्रदेश के सीतापुर से उत्तराखंड के पूर्णांगिरी जा रहे थे.
यह सड़क हादसा शनिवार की देर रात करीब 12.15 बजे हुआ है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस यात्री शाहजहांपुर में रात को एक भोजनालय पर रुके थे. इसी दौरान पीछे से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर बस के ऊपर ही पलट गया, जिसमें 12 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है. 10 यात्री घायल हैं हालांकि सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और राहत कार्य चलाया जा रहा है.
पुलिस ने बताया कि शाहजहांपुर के गोला मार्ग से बस निकल रही थी. इसी दौरान यहां पर कुछ नाश्ता करने के लिए ड्राइवर ने एक ढाबे पर बस रोकी. इस पर कुछ श्रद्धालु ढाबे में भोजन के लिए चले गए लेकिन कुछ बस में ही बैठे रहे और कुछ बस के बाहर टहलने लगे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बस पर पलट गया, जिसमें कुछ श्रद्धालु उसके नीचे दब गए. वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस में कुल 40 लोग सवार थे और ये सभी सीतापुर से आ रहे थे व उत्तराखंड के पूर्णांगिरी के देवी माता के दर्शन करने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान हादसे के शिकार हो गए हैं. फिलहाल घायलों का इलाज जारी है.
शाहजहांपुर के एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि रात करीब 11 बजे उनको घटना की सूचना मिली थी. सभी यात्री सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के गांव बड़ा जटहा और छोटा जटहा के रहने वाले थे. वॉल्वो बस से शनिवार रात को ही सभी निकले थे. भीषण हादसे वजह ट्रक के चालक को झपकी आना माना जा रहा है. फिलहाल हादसे के बाद वह फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
बस में सवार अनिल कुमार ने मीडिया को जानकारी दी कि वे लोग गांव से सीतापुर के सिधौली कस्बे तक अपने साधनों से आए थे. इसके बाद करीब 75 से 80 यात्रियों को लेकर बस पूर्णागिरि के लिए रवाना हुई थी. गांव का रूपेश कुमार हर साल एक बस लोगों को दर्शन कराने के लिए पूर्णागिरि ले जाता है. रात लगभग दस बजे बस खुटार के एक ढाबे पर रुकी और इसी दौरान तेज रफ्तार बजरी भरा डंपर आया और रोड के बायीं ओर उतरता चला गया और देखते ही देखते उसने बस को बीच से चीर दिया.
सीतापुर के थाना कमलापुर के गांव बड़ा जटहा रहने वाली 45 वर्षीय सोमवती, छुटकी, 16 साल का अजीत, प्रमोद कुमार, शिवशंकर, 30 साल की मीना देवी, थाना मछरेहटा के गांव घुरेनी निवासी 36 वर्षीय सुमन, आठ साल का आदित्य सहित दस लोगों की मौत हो गई है.
गांव बड़ा जटहा की सोनावती, वीरेंद्र, रितिक, सुशील, अवंतिका, अजय, अमित, बालकिशन, शिवरानी, बिट्टू, आदित्य, विजय कुमार, रामू, विजय, महारानी, विकास आदि को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
India Brazil Relations: ब्राजील में लूला डा सिल्वा की वापसी से भारत के साथ रणनीतिक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर लुइज इनासियो…
सर्बिया से लेकर श्रीलंका, बांग्लादेश और नेपाल तक युवाओं के आंदोलनों ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और…
स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता और शौचालय निर्माण को बढ़ावा दिया, लेकिन ठोस…
Cyber Fraud Bank News: सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 18.7 अनधिकृत ट्रांजैक्शन के जरिए 13.96…