खेल

VIDEO: नवीन उल हक की फिर पंगेबाजी, विराट कोहली के बाद रोहित शर्मा को किया टारगेट!

Naveen triggers Twitter outrage again: बुधवार की रात आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नवीन-उल-हक ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. उन्होंने रोहित शर्मा (11), सूर्यकुमार यादव (33) और कैमरून ग्रीन (33) के महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. इस गेंदबाज ने मुंबई इंडियंस को पूरी तरह से बैकफुट पर ला दिया क्योंकि ये तीन बड़े विकेट हैं. पहली बारआईपीएल में खेल रहे इस अफगानी खिलाड़ी का प्रदर्शन तो ठीक-ठाक रहा है लेकिन चर्चा उनकी हरकतों की ज्यादा रही है.

दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेल के दौरान इस महीने की शुरुआत में विराट कोहली के साथ अपने विवादास्पद विवाद के लिए सुर्खियां बटोरने वाले नवीन ने फिर से कुछ ऐसा किया की वो एक बार सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए. हालांकि, इस बार विराट कोहली की जगह उनके सामने रोहित शर्मा थे.

ये भी पढ़ें: WC 2023: ICC ने वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैचों का शेड्यूल किया जारी, जानें पूरी डिटेल

‘नो नॉइस सेलिब्रेशन’

रोहित का विकेट चटकाने के बाद नवीन जश्न मनाने लग गए. फिर नवीन ने जो किया, उसने सबका ध्यान खींचा. लखनऊ के पेसर ने अपने दोनों कानों को उंगलियों से दबाते हुए विकेट सेलिब्रेट किया. ये सेलिब्रेशन दुनियाभर में काफी मशहूर है, जिसे ‘नो नॉइस सेलिब्रेशन’ यानी ‘बाहरी शोर को बंद’ करने के रूप में खिलाड़ी अपनाते रहते हैं. बता दें, ये जश्न एलएसजी के कप्तान केएल राहुल अक्सर करते हैं जब वह शतक बनाते हैं. मैच के 11वें ओवर में फार्म में चल रहे कैमरून ग्रीन को आउट करने के बाद भी नवीन ने जश्न दोहराया.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू होगा UCC, महिलाओं को मिलकर रहेगा 33% आरक्षण’: दिल्ली में अमित शाह ने कांग्रेस को घेरा

संविधान दिवस के मौके पर दिल्ली बीजेपी के 'संविधान गौरव दिवस' कार्यक्रम में केंद्रीय गृह…

5 hours ago

8 साल बाद दिल्ली में अम्मा: दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश, मुलाकात के बाद क्या बोलीं सीएम रेखा?

माता अमृतानंदमयी देवी (अम्मा) 8 साल बाद दिल्ली पहुंचीं. वसंत कुंज स्थित ब्रह्मस्थानम मंदिर में…

5 hours ago

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

5 hours ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

6 hours ago