देश

Lucknow News: शोहदे की हरकतों से तंग आकर 10वीं की छात्रा ने छोड़ी परीक्षा, घर से निकलना हो गया था मुश्किल

Lucknow. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक छात्रा ने दसवीं की परीक्षा सिर्फ इसलिए छोड़ दी, क्योंकि एक शोहदा उसे तंग करता है और छात्रा का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है. गुरुवार को परीक्षा शुरू हुई है, लेकिन पीड़ित छात्रा पहला पेपर ही नहीं दे सकी. इस तरह जहां छात्रा का भविष्य दांव पर लगा हुआ है, वहीं यह घटना महिला सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले दावे पर सवालिया निशान भी लगा रही है.

मामला लखनऊ के निशातगंज का बताया जा रहा है. पीड़िता के पिता के मुताबिक, नदीम नाम के शख्स की हरकतों से पूरा परिवार सहमा हुआ है. उनकी दो बेटियां हैं. छोटी बेटी 9वीं कक्षा में है और बड़ी बेटी 10वीं में, लेकिन डर के कारण दोनों घर में कैद होने को मजबूर हो गई हैं. कुछ दिनों से दोनों ने स्कूल भी जाना बंद कर दिया है. इसी के साथ पिता ने ये भी आरोप लगाया कि नदीम नशे की हालत में धुत होकर उनके घर के बाहर हंगामा भी करता है. हालांकि इस पूरे मामले में तंग आकर पीड़ित पिता ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है.

पढ़ें ये भी- IGI एयरपोर्ट पुलिस ने चोरी के 8 अन्य मोबाइल फोन बरामद किए, आरोपी की पुलिस रिमांड में पूछताछ के बाद हुआ खुलासा

दो महीने से कर रहा था तंग

इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, छात्रा ने बताया कि आरोपी दो महीने से तंग कर रहा था. 14 जनवरी को मामा संग बाइक से दवा लेने मेडिकल स्टोर गई थी. इस दौरान नदीम उसका हाथ पकड़कर घसीटने की भी कोशिश की थी. मामा के बीच-बचाव करने पर वह भाग निकला था. परिजनों ने इसकी शिकायत की तो वह रात में घर के सामने आकर गालीगलौच करने लगा. इसके बाद 18 जनवरी को निशातगंज पुलिस चौकी में ही इस मामले पर लिखित समझौता भी हुआ था, कि अब वह ऐसी हरकत नहीं करेगा.

कुछ दिन बाद फिर स्कूल जाते नदीम ने रास्ता रोककर छेड़खानी शुरू कर दी थी. चीखपुकार पर लोगों को जुटता देख वह भाग निकला था. दो सप्ताह से अक्सर रात में नशे में पीड़िता के घर के सामने आकर गाली गलौज करना शुरू कर दिया था. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पटना में तेजस्वी का मार्च, लखनऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल; ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरा विपक्ष

INDIA Alliance Protest: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया के खिलाफ देशभर में विरोध तेज हो…

9 minutes ago

नीतिगत फैसलों से कैसे बदला भारत? मदन सबनविस की किताब में खोले कई राज

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनविस की नई किताब 'पॉलिसीज दैट शेप्ड मॉडर्न…

21 minutes ago

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

50 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

50 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

51 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

57 minutes ago