देश

Lucknow में भी ‘कंझावला’ जैसा कांड, कार सवार ने ई-रिक्शा चालक को घसीटा, CCTV में कैद हुईं तस्वीरें

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार कार की खिड़की पर कोई लटका हुआ है. जानकारी सामने आई है कि एक तेज रफ्तार SUV ने पहले तो ई-रिक्शा को टक्कर मारी. इसके बाद गाड़ी रोकने के बजाए घायल चालक को एसयूवी की खिड़की से लटकाकर बेरहमी के साथ सड़क पर घुमाया, जिससे चालक की मौत हो गई है.

यह घटना शनिवार की परिवर्तन चौक बेगम हजरत महल पार्क के पास की बताई जा रही है. हिट एंड रन केस के इस मामले में फिलहाल एसयूवी को पुलिस ने कब्जे में कर थाने में खड़ा कर लिया है. घटना के वक्त तो एसयूवी चालक फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से जानकारी एकत्र कर कार को ट्रैस कर उसे जब्त कर लिया है.

कार के मालिक के बारे में पूछने पर हजरतगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि कार किसी अग्रवालजी की है, लेकिन उस घटना के वक्त गाड़ी कोई और चला रहा था. उसी की तलाश की जा रही है. मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि जब गाड़ी से टक्कर लगी तो ई-रिक्शा चालक ने गाड़ी रोकने की कोशिश की, जिससे वह गाड़ी से लटक गया. आरोपितों ने गाड़ी रोकने के बजाए तेज रफ्तार से भगा दिया, जिससे रिक्शा चालक की मौत हो गई.

पढ़ें इसे भी- बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी!

इस मामले में हजरतगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि सीतापुर निवासी जीतू हजरतगंज इलाके में ई-रिक्शा चलाता था. शनिवार को भी वह ई-रिक्शा लेकर बेगम हजरत महल पार्क के पास खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रहा था. मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया था. वहीं इस मामले में मृतक के घरवालों ने बताया कि वह अकेला था अपने घर में कमाने वाला. अब उसके परिवार की देखरेख कौन करेगा. इस मामले में मृतक के परिजनों ने आर्थिक मदद की भी गुहार लगाई है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

7 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

7 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

9 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

9 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

9 hours ago