देश

छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने लगाई ट्रक में आग, लौह अयस्क लेकर जा रहा था ट्रक, एक दिन पहले दी थी धमकी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में लौह अयस्क खदान में एक ट्रक में नक्सलियों ने आग लगा दी है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. यह घटना सोमवार रात को हुई. इसमें कोई भी हताहत नहीं हुआ है. नारायणपुर जिले के पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा ने बताया कि जिले के आमदई घाटी खदान से लौह अयस्क ले जा रहे एक ट्रक में नक्सलियों ने आग लगा दी. उन्होंने बताया कि जिले के आमदई घाटी क्षेत्र में स्थित लौह अयस्क खदान को एक निजी कंपनी को आवंटित किया गया है. सोमवार रात एक ट्रक लौह अयस्क लेकर वहां से रवाना हुआ था. जब वह ओरछा-नारायणपुर मार्ग पर स्थित बड़गांव गांव के करीब पहुंचा तब वह खराब हो गया.

नक्सली हुए फरार

उन्होंने बताया कि ट्रक के बड़गांव के करीब रूकने के कुछ देर बाद नक्सलियों का एक समूह वहां पहुंचा और उन्होंने ट्रक में आग लगा दी. घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए. शर्मा ने बताया कि इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद छोटेडोंगर थाना से पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया. बाद में पुलिस दल के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार (19 फरवरी) को नक्सलियों ने मुंडपाल गांव में उसी खदान से लौह अयस्क की ढुलाई में लगे एक ट्रक को रोक दिया था और परिवहन कार्य जारी रखने पर चालक को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी.

बैनर और पोस्टर भी लगाए

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों की बयानार एरिया कमेटी ने बैनर और पोस्टर भी लगाए थे, जिसमें कहा गया था कि वे ट्रांसपोर्टरों को आमदई घाटी खदान में काम बंद करने की आखिरी चेतावनी दे रहे हैं. नक्सलियों ने जिले में पूर्व में भी लौह अयस्क खदान से संबंधित कार्य में लगे वाहनों में आग लगा दी थी. नक्सलियों ने 18 फरवरी को पड़ोसी कांकेर जिले में सड़क निर्माण कार्य में लगी तीन मशीनों को आग के हवाले कर दिया था.

-भाषा

भाषा

Recent Posts

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

16 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

18 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

1 hour ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 hours ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

3 hours ago