देश

G-20 Walkathon: यूपी के 4 शहरों में ‘रन फॉर जी-20 वॉकाथन’ का आयोजन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया फ्लैग ऑफ

Run For G-20 Walkathon: G-20 सम्मेलन प्रचार-प्रसार और सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश के चार शहरों में शनिवार को वॉकाथन आयोजित की गई. इस वॉकाथन को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगरा, वाराणसी, लखनऊ व गौतमबुद्धनगर में आयोजित G-20 वॉकाथन का लखनऊ से फ्लैग ऑफ किया. लखनऊ में यह वॉकाथन कालिदास मार्ग से शुरू होकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक जाएगी, जिसमें करीब 500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत यूपी सरकार के कई मंत्री मौजूद रहे. वॉकाथन के लिए 5-कालिदास मार्ग, हजरतगंज चौराहे से महात्मा गांधी मार्ग, गोल्फ चौराहे से सिविल अस्पताल पार्क रोड और वाल्मीकि तिराहे से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक वाहन रोके जाएंगे.

गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि रन फॉर G20 को लेकर लोगों में बहुत रुचि है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से इस रन फॉर G20 का शुभारंभ करेंगे. हम भी उसमें शामिल होंगे. हज़ारों की संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है.

जी-20 सम्मेलन की पहली बैठक 11-12 फरवरी को आयोजित होगी

नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि जी-20 सम्मेलन की पहली बैठक 11-12 फरवरी को आगरा में आयोजित होगी. इसके बाद 13 फरवरी से लखनऊ में जी-20 सम्मेलन की बैठकों का आयोजन होगा, जिन चार नगरों में जी-20 की बैठकें हो रही हैं. वहां व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया ही जा रहा है, इसके साथ साथ प्रदेश के सभी 75 जिलों को सौंदर्यीकरण के लिए निर्देश दिये गये हैं. इस आवभगत के लिए पूरे प्रदेश को तैयार किया जा रहा है. हमने यूपी जी-सिटी का अभियान शुरू किया है. प्रयास ये है कि हम अपने शहरों को कैसे वैश्विक नगरी के रूप में डेवलप कर सकें. प्रदेश के नगरों को वल्र्ड क्लास बनाने का ये अभिनव प्रयास है.

ये भी पढ़ें: G20 Conference in UP: जी-20 से पहले चमकेंगे UP के सभी शहर, डिजिटल यूपी की ताकत से रू-ब-रू होंगे विदेशी मेहमान

वहीं नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने बताया कि इस बार के भारत में आयोजित जी-20 सम्मेलन को लोकतंत्र की जननी के रूप में भी प्रोजेक्ट किया जा रहा है. प्रदेश सरकार भी इस सम्मेलन को बहुत बड़े अवसर के रूप में देख रही है. इनमें किसान पेंशन योजना से धनराशि का डिजिटल स्थानांतरण, माइम मित्रा, सांस्कृतिक पर्यटन (कुंभ, राम मंदिर), कोविड कंट्रोल सेंटर आदि को प्रदर्शित किया जाए.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

यासीन मलिक पर राऊज एवेन्यु कोर्ट का फैसला, 7 के खिलाफ आरोप तय; पाकिस्तान से ली थी फंडिंग

दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने पाकिस्तानी फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में यासीन मलिक…

11 minutes ago

राम मंदिर चंदा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने चंपत राय के खिलाफ याचिका सुनवाई के लिए स्वीकार की

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय…

18 minutes ago

CEO ने कहा ‘मालिक की तरह सोचो’, कर्मचारी ने दिया हैरान कर देने वाला जबाव

Gen Z Employee Viral Story: एक वायरल किस्से में CEO ने कर्मचारी को करियर में…

20 minutes ago

2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट: सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा पाए दोषी अहमद बावा की फांसी पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में मौत की सजा पाए दोषी…

22 minutes ago

इतिहास चुराने की कोशिश? पूर्व पाकिस्‍तानी PM बोले- ‘हमारी जड़ें 9,000 साल पुरानी’, भड़के यूजर्स ने लगाई क्लास

Pakistan History Claim: पाकिस्तान के पूर्व केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकड़ ने सिंधु घाटी…

28 minutes ago

दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामला: NIA कोर्ट ने सभी 11 आरोपियों की न्यायिक हिरासत 21 नवंबर तक बढ़ाई

राऊज एवेन्यु कोर्ट की एनआईए अदालत ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट मामले के सभी 11…

29 minutes ago