खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और बजरंग पूनिया (फोटो- ANI)
WFI Controversy: भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर खिलाड़ियों ने गंभीर आरोप लगाया है. बृजभूषण शरण सिंह पर तानाशाही रवैये समेत यौन शोषण तक के आरोप लगे हैं. दिल्ली के जंतर-मंतर पर भारत के कई दिग्गज पहलवान रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ प्रदर्शन भी कर रहे थे. इसको लेकर खिलाड़ियों की खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ करीब 7 घंटे क बैठक चली. इस दौरान खेल मंत्री ने खिलाड़ियों की बातों को सुना और उनके आश्वासन पर खिलाड़ियों ने अपना धरना खत्म करने का ऐलान किया.
बैठक के बाद प्रेस कॉन्फेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ लगातार चर्चा चली. सभी खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ पर गंभीर आरोप लगाए और क्या सुधार ये चाहते हैं, ये बात भी सामने आई…एक ओवरसाइट कमेटी का गठन किया जाएगा. अगले 4 हफ्तों में ये अपनी जांच को पूरा करेंगे. उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक एक कमेटी दैनिक कार्यकलाप को देखेगी. तब तक भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह अपने आप को दैनिक कार्यकलाप से अलग रखेंगे और जांच में सहयोग करेंगे.
अनुराग ठाकुर ने बताया कि खिलाड़ियों के साथ लगातार चर्चा चली. सभी खिलाड़ियों ने भारतीय कुश्ती संघ पर गंभीर आरोप लगाए और क्या सुधार ये चाहते हैं, ये बात भी सामने आई…एक ओवरसाइट कमेटी का गठन किया जाएगा. अगले 4 हफ्तों में ये अपनी जांच को पूरा करेंगे.
पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा कि सभी खिलाड़ियों को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आश्वासन दिया है. सभी को समझाया भी है…हम खिलाड़ी अपने आंदोलन को समाप्त कर रहे हैं क्योंकि हमें सरकार ने आश्वासन दिया है. हमें विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा.
ये भी पढ़ें: WFI Controversy: बाबरी विध्वंस केस से लेकर गैंगस्टर एक्ट तक… बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दर्ज रहे हैं 38 मामले
इसके पहले, विनेश फोगट, बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक, रवि दहिया और दीपक पुनिया ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ कथित यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को पत्र लिखा था. वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों पर बृजभूषण शरण सिंह का कहना था, “मैं इस्तीफा नहीं दूंगा. मेरे खिलाफ कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के इशारे पर राजनीति हो रही है. ये चंद खिलाड़ी वही हैं जिनका करियर खत्म हो गया है.”
-भारत एक्सप्रेस
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…
UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…
Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…
CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…