दुनिया

Khalistani Nijjar: खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या का वीडियो आया सामने, हमलावरों ने बरसाई थी 50 गोलियां

Hardeep Singh Nijjar Murder Video: भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर विवाद थम नहीं रहा है. आए दिन इसको लेकर नई-नई बातें सामने आती हैं. कनाडा सरकार ने इसको लेकर भारत पर आरोप लगाया है. कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की पीछे भारतीय खुफिया एजंसी का हाथ है. निज्जर की हत्या भारत के किसी एजेंड ने की है.

खबरों के मुताबिक, कहा जा रहा है इस मामले में अमेरिका कनाडा का साथ दे रहा है. वहीं इस बीच खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर के हत्या का एक वीडियो सामने आया है. एक अमेरिकी अखबार ने इस वीडियो के हवाले से कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.

50 से 60 राउंड हुई थी फायरिंग

अमेरिका की वाशिंगटन पोस्ट ने वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि निज्जर की हत्या गुरुद्वारे के पार्किंग के पास हुई थी. इस मर्डर में कम से कम से 5 या 6 लोग शामिल थे, जिनके पास दो गाड़ियां थी. रिपोर्ट के मुताबिक, इस हत्याकांड में 50 से 60 राउंड फायरिंग हुई थी, जिसके बाद आतंकी निज्जर की मौत हो गई. आगे रिपोर्ट में बताया गया है कि हत्या के बाद मौके पर पुलिस देरी से पहुंची. इस देरी के पीछे का कारण एजेंसियों और पुलिस के बीच असहमति बतायी गई है. वहीं गुरुद्वारे के पास रहने वालों और दुकानदारों ने वाशिंगटन पोस्ट को बताया कि इस हत्याकांड के बाद कोई जांच टीम उनसे सवाल जवाब या वीडियो के बारे में पूछताछ करने के लिए नहीं आई थी.

यह भी पढ़ें- कनाडा की एजेंसियों के नाक के नीचे खालिस्तानियों का ‘मानव तस्करी’ का खेल

सीसीटीवी में कैज हुए घटना

अमेरिकी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, निज्जर की हत्या का वीडियो गुरुद्वारा में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था, जो कि अब जांच टीम के साथ शेयर किया गया है. वाशिंगटन पोस्ट ने 90 सेकंड के वीडियो की पुष्टि की है. वीडियो में देखा गया कि निज्जर की ग्रे कलर की पिकअप ट्रक गुरुद्वारे के पार्किंग से बाहर निकल रही है, इसके साथ ही वहां एक सेडान कार और आती, जिसमें से हत्यारों ने निकलकर निज्जर को गोलियां मारी दी.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

4 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

4 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago