देश

Lucknow University: लखनऊ यूनिवर्सिटी में रात 10 बजे के बाद छात्रों के आने-जाने पर रोक, उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

Lucknow University: लखनऊ विश्वविद्यालय प्रशासन ने रात 10 बजे के बाद छात्रावास में छात्रों के आने-जाने पर रोक लगा दी है. ये फैसला बीते दिनों छात्रों और पुलिस के बीच हुई मारपीट के बाद उठाया है. अपने आदेश में यूनिवर्सिटी ने कहा है कि अगर कोई भी छात्र इसका उल्लंघन करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही विश्वविद्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगा दी गई है.

दरअसल, बीते शुक्रवार की रात करीब 1.30 बजे सुभाष हॉस्टल से तकरीबन 15 से ज्यादा छात्र चाय पीने जा रहे थे. पुलिस टीम ने छात्रों को रोक कर पूछताछ की. इस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच नोकझोंक हुई. हालांकि, छात्रों ने आरोप लगाया है कि पुलिसवालों ने उन्हें बेवजह पीटा है. इसके बाद सुभाष हॉस्टल के साथ ही दूसरे छात्रावास के सैकड़ों छात्र इकठ्ठा हो कर हसनगंज थाने पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया था.

ये भी पढ़ें : 50 साल की उम्र में बेटी ने कराई मां की दूसरी शादी, कहा- समझाने में बहुत वक्त लगा

रात 10 बजे के बाद बाहर आने-जाने पर पाबंदी

हंगामा कर रहे छात्रों को किसी तरह से वरिष्ठ अधिकारियों ने समझा-बूझा कर शांत कराया. जबकि इसी दौरान छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए. वर्तमान स्थिति को देखते हुए अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने रात 10 बजे के बाद छात्रावास के छात्रों के बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी है.

ये भी पढ़ें : AIIMS: डॉक्टर हो या मरीज… एम्स में सिगरेट-गुटखा का सेवन करने पर लगेगा इतने रु का जुर्माना

विश्वविद्यालय में शीतकालीन अवकाश घोषित

लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) में 25 दिसंबर से 1 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया है. कुलपति प्रोफेसर आलोक राय के आदेश पर विश्वविद्यालय और सहयुक्त महाविद्यालय में शीतकालीन अवकाश को स्वीकृति दे दी गई है. हाल ही के दिनों में लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) सहयुक्त महाविद्यालयों ने शीतकालीन अवकाश की मांग उठाई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

15 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

20 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

46 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago