मनोरंजन

शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का फर्स्ट रिव्यू हुआ रिलीज, क्लाइमेक्स भी है शानदार

Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya Review: एक्टर शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ एक रोमांटिक कॉमेडी है जो हर जगह सुर्खियां बटोर रही है. अनोखी प्रेम कहानी के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. यह फिल्म वेलेंटाइन वीक यानी आज 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. मूवी में कृति सेनन एक फीमेल रोबोट की भूमिका निभा रही है और उनके बीच की प्रेम कहानी कुछ ऐसी होने वाली है जिसे दर्शक देखने के लिए काफी उत्सुक हो रहे हैं. वहीं अब शाहिद कपूर की पत्नी ने ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का पहला रिव्यू शेयर किया है.

शाहिद-कृति सेनन की फिल्म का पहला रिव्यू

फिल्म में दिल टूटने को बहुत खूबसूरती से पेश किया गया है और हमें यह सोचने पर मजबूर किया गया है कि इंसानों और AI के बीच एक इमोशंस की सीमा को बनाए रखना कितना जरूरी है. इस फिल्म में देखने को मिलेगा कि कैसे एक इंसान का जब दिल टूटता है तो क्या होता है इसे काफी अच्छे तरीके से दर्शाया गया है. वहीं फिल्म के क्लाईमेक्स में पूरी फिल्म की कहानी को जबरदस्त तरीके से दिखाया गया है.

मीरा ने कृति की एक्टिंग की तारीफ की

वहीं बीते दिन स्क्रीनिंग में फिल्म को देखने के बाद शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पहला रिव्यू शेयर करते हुए लिखा, “हंसी से भरपूर सालों बाद एंटरटेनमेंट ओवरलोडेड! एंड में प्यार, हंसी, मस्ती, डांस और दिल को छू लेने वाला मैसेज.” मीरा ने आगे फिल्म में कृति की एक्टिंग की तारीफ करते हुए लिखा है “आप बिल्कुल परफेक्ट थीं!” उन्होंने यह कहकर अपने पति पर प्यार बरसाया, “ओजी लवर-बॉय, तुम्हारे जैसा कोई नहीं है. तुमने मेरा दिल मेल्ट कर दिया.” उन्होंने अपने रिव्यू को समअप वन लाइनर में किया, जिसमें लिखा था, “दिल से हंसाया, पेट दर्द हो रहा है.”

फिल्म ने किया करोड़ों का कलेक्शन

वहीं अमित जोशी और आराधना शाह ने ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ का डायरेक्टशन मिलकर किया है. इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया और धर्मेंद्र ने अहम भूमिका में रहेंगे. वहीं, इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और पहले दिन पूरे भारत में 96571 टिकटों की प्री सेल हुई है फिल्म ने रिलीज से पहले 2.11 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. ये अभी एडवांस बुकिंग के आधार पर आंकड़े है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

5 minutes ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

6 minutes ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

49 minutes ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

53 minutes ago

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

1 hour ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

2 hours ago