देश

मध्य प्रदेश को मिली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानें कहां से कहां तक चलेगी ट्रेन, कितना होगा किराया

Bhopal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात देते हुए राज्य की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express) को हरी झंडी दिखाई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में रानी कमलापति-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर CM शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे. यह देश की 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन है. यह हाईस्‍पीड ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन के बीच चलेगी.

इतने समय में पहुंचेंगे भोपाल से दिल्ली

रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली की दूरी तय करने में इस ट्रेन को मात्र 7.40 घंटे लगेंगे. वहीं नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन की दूरी तय करने में इसे 7.50 घंटे लगेंगे. अब तक इस रूट पर चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली की दूरी 8.35 घंटे में तय कर रही है. वहीं नई दिल्ली से रानी कमलापति स्टेशन की दूरी 8.40 घंटे में पूरा करती है.

इसे भी पढ़ें: Azam Khan: न जादू-टोना, न तंत्र-मंत्र, फिर आजम खान के घर किसने फेंकी थी कपड़ों की पोटली? पुलिस ने किया खुलासा

जानें कितना है किराया और कहां होगा स्टॉपेज

हजरत निजामुद्दीन से रानी कमलापति स्टेशन के बीच चलने वाली तेज रफ्तार ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) का किराया 1700 रुपये के लगभग बताया जा रहा है. इसमें 300 रुपये के लगभग खानपान का शुल्क भी शामिल है. अगर इस ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लास के किराये की बात करें तो दोनों स्टेशनों के बीच का भाड़ा 3120 रुपये है. इस भाड़े में 369 रुपये भोजन शुल्क भी शामिल है.

भोपाल से नई दिल्ली तक चलने वाली यह वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat Express) के भोपाल से निकलने के बाद इसका स्टॉपेज ग्वालियर और झांसी के अलावा आगरा कैंट स्टेशन पर होगा.

21वीं सदी का भारत नई सोच, नई तकनीक की बात करता है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि आज मध्य प्रदेश को अपनी पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली है. इससे मध्य प्रदेश से दिल्ली का सफर और आसान हो जाएगा. रेलवे के इतिहास में कभी बहुत कम ही ऐसा हुआ होगा कि एक ही स्टेशन पर किसी प्रधानमंत्री का इतने कम समय अंतराल में दोबारा आना हुआ होगा. आधुनिक भारत में नई व्यवस्थाएं, नई सुविधाएं बन रही हैं. इस ट्रेन में यात्री के रूप में जो बच्चे जा रहे थे उन्होंने इस ट्रेन में सफर करने की अपनी उत्सुकता ज़ाहिर की.

इसके आगे बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 21वीं सदी का भारत नई सोच, नई तकनीक की बात करता है. पहले की सरकारें तुष्टीकरण में ही व्यस्त रही. वे वोट बैंक के तुष्टीकरण में जुटे हुए थे और हम देश वासियों के संतुष्टीकरण में समर्पित हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

34 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

43 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

45 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

2 hours ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

2 hours ago