देश

Kanpur Fire Incident: पांचवें टावर तक पहुंची आग, 44 घंटे बाद नहीं पाया जा सका काबू, बेटी की शादी और बेटे की पढ़ाई के सपने भी हुए राख, बिलख रहे कारोबारी

Kanpur Fire Incident: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बासमंडी इलाके के एआर टावर की इमारत में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग पर 44 घंटे बाद भी काबू नहीं पाया जा सका है. आग ने पांचवें टावर को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है. जबकि इस टावर को सेफ माना जा रहा था, लेकिन इस टावर तक आग के पहुंचने के साथ ही कपड़ा कारोबारियों में हड़कम्प मच गया है. करीब 800 से अधिक दुकानें जल कर राख हो गई हैं. इसी के साथ किसी की बेटी की शादी तो किसी के बच्चे की पढ़ाई का सपना भी राख हो गया है. कपड़ा व्यापारी बिलख-बिलख कर रो रहे हैं और प्रदेश सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं.

बता दें कि प्रभावित क्षेत्रों में एआर टावर, मसूद टॉवर 1, मसूद टॉवर 2, हमराज कॉम्प्लेक्स,नफीस टावर के बाद अब आग अरजन काम्पलेक्स तक पहुंच गई है. जानकारी सामने आ रही है कि इसमें करीब 200 दुकानें हैं. आग पर काबू पाने के लिए सरकारी तंत्र लगातार प्रयास कर रहा है, लेकिन आग बढ़ती ही जा रही है. पांचवें टावर में आग लगने के बाद कारोबारियों ने अपना सामान निकालना शुरू कर दिया है. वहीं पहले से जिन दुकानों में आग लगी थी, उसको लेकर उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा के उप निदेशक अजय कुमार ने जानकारी दी कि आग पर अब काबू पा लिया गया है. इमारत में कोई भी फंसा नहीं है. वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, आग में करीब 150 करोड़ रुपए का सामान जलकर खाक हो गया. जिलाधिकारी विशाल जी. अय्यर ने बताया कि अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है.

पढ़ें इसे भी- Umesh Pal Murder Case: बरेली से प्रयागराज लाया जाएगा माफिया अतीक का भाई अशरफ, बहनों ने जताई एनकाउंटर की आशंका

समिति में अपर नगर आयुक्त, संयुक्त निदेशक व्यापार कर और मुख्य अग्निशमन अधिकारी शामिल हैं. जिलाधिकारी ने कहा कि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश के बाद समिति का गठन किया गया है. वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पाठक ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और उन दुकानदारों से मुलाकात की जिनकी दुकानें और प्रतिष्ठान आग में नष्ट हो गए. उपमुख्यमंत्री ने कारोबारियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. उपमुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राहत और बचाव अभियान के दौरान किसी को नुकसान नहीं पहुंचे. उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘दुख की इस घड़ी में हमारी सरकार व्यापारियों के साथ खड़ी है और हम उन्हें (व्यापारियों को) अकेला नहीं छोड़ेंगे.’

अखिलेश बोले- व्यापारियों को बड़ा झटका

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि कपड़ा बाजार में आग व्यापारियों के लिए एक और बड़ा झटका है, जो पहले से ही नोटबंदी, जीएसटी छापे और मंदी का दंश झेल रहे हैं. अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार से व्यापारियों को हुए नुकसान का आंकलन करने के बाद सही मुआवजे की घोषणा करने का अनुरोध किया. संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि सभी चार टावरों की दुकानें जलकर खाक हो गईं और करोड़ों का सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि इमारत में अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन नहीं किया गया. बता दें कि इस अग्निकांड में 50 से अधिक दमकल की गाड़ियां और सैकड़ों दमकल कर्मी लगाए गए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

5 शहरों से 26 शहरों तक पहुंचा मेट्रो नेटवर्क, रोज 1 करोड़ से ज्यादा लोग कर रहे सफर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में भारत में केवल 248 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क था,…

3 minutes ago

पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, हाई पावर्ड कमेटी को एक महीने में रिपोर्ट देने का आदेश

Supreme Court Jantar Mantar Police Action: दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस…

7 minutes ago

दिल्ली दंगा साजिश केस: शरजील इमाम ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, हाई कोर्ट से नहीं मिली थी जमानत

दिल्ली दंगा 2020 की साजिश के आरोपी शरजील इमाम ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले…

25 minutes ago

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे ने चलाईं 5 नई पूजा स्पेशल ट्रेनें

Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…

1 hour ago