देश

6 साल के बच्चे की हुई थी किडनैपिंग, 12 घंटे के भीतर नोएडा पुलिस ने बदमाश को किया अरेस्ट, जानिए कैसे टी-शर्ट पर लिखे एक स्लोगन ने केस को कर दिया सॉल्व

नोएडा पुलिस ने एक बच्चे की किडनैपिंग के मामले 12 घंटे की भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के पास से फिरौती के रूप में वसूले गए 30 हजार रु और मोबाइल फोन भी बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम बरुण सिंह है और वह हरदोई का रहने वाला है. पुलिस ने आरोपी को बोटानिकल गार्डेन के फेज टू से गिरफ्तार किया है.

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि एक दुकानदार ने कॉल किया था कि किसी ने उनके बेटे को अगवा कर लिया है. इसके बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और अपहृत बच्चे की तलाश के लिए पांच टीमें गठित की गईं. उन्होंने कहा, “कुछ देर बाद आरोपी ने बच्चे के पिता को फोन कर 20,000 की फिरौती मांगी. हमने उसकी लोकेशन ट्रेस करनी शुरू कर दी. वह बार-बार कह रहा था कि पुलिस को सूचना मत देना. हमारी पहली प्राथमिकता बच्चे की सुरक्षा थी और इसी वजह से जो पैसे उसने मांगे थे, वो फोनपे से भेजे गए.”

दो बार मांगे थे पैसे

पुलिस अधिकारी ने आगे कहा, “हमने उसके पे फोन नंबर की मदद से उसकी लोकेशन का पता लगाया. पैसे मिलने के बाद वह बच्चे को ले आया लेकिन उसने और 10,000 रुपये की मांग की, जो दोबारा उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए गए. NSEZ के पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया.” पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी. उनमें से एक गुड़गांव गया था, इस दौरान पता चला कि वह पहले भी अपहरण के एक मामले में शामिल था.

ये भी पढ़ें: Bihar: बाजार में सब्जी खरीदते दिखे सबसे ताकतवर IAS अधिकारी, सादगी के कायल हुए लोग, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी के मुताबिक, वहां से उसके कनेक्शन और ठिकानों का पता लगाया गया. वह बार-बार अपना फोन स्विच ऑफ और ऑन कर रहा था. वह कॉल करने के लिए दूसरे लोगों के फोन का भी इस्तेमाल करता था. चूंकि वह एक पेशेवर अपराधी था, इसलिए हम बहुत सावधानी से आगे बढ़ रहे थे. जैसे ही वह बॉटनिकल मेट्रो स्टेशन के पास पहुंचा, हमारी टीमों ने उसे दबोच लिया.

अधिकारियों ने यह भी कहा कि भंगेल के एक जन सेवा केंद्र से आरोपी का फुटेज हासिल किया गया था. डीसीपी यादव ने कहा, “उसने जो टी-शर्ट पहनी हुई थी, उस पर लिखा था ‘Keep calm and respect others’, इसी की मदद से हमने आरोपी की पहचान की.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

4 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

4 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

5 hours ago