सीएम शिवराज सिंह चौहान (फोटो ट्विटर)
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में फसल क्षति की राहत राशि बाँटने में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है. भारत के अन्य राज्यों में किसानों को इतनी अधिक राशि प्रदान नहीं की जाती है. प्रदेश में फसलों का 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान को शत-प्रतिशत मान कर राहत राशि प्रदान की जाती है. मुख्यमंत्री चौहान मंत्रि-परिषद की बैठक के पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे. मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आज मैंने वर्षा और ओला प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया. सभी प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कर राहत राशि प्रदान की जाएगी. राज्य सरकार संकट की घड़ी में किसानों के साथ है. उन्हें हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी. किसानों को राहत राशि के अलावा फसल बीमा योजना का लाभ भी दिलाया जायेगा.
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि तकनीक का इस्तेमाल करते हुए वैज्ञानिक तरीके से फसल क्षति का आकलन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि अभी प्रदेश के 20 जिलों में लगभग 33 हजार हेक्टेयर में नुकसान होने की सूचना मिली है. उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों से कर्ज वसूली नहीं होगी. बेटियों की शादी में मदद भी की जायेगी. बैठक के पूर्व राष्ट्र-गीत वंदे-मातरम का गायन हुआ.
-भारत एक्सप्रेस
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…