देश

गले में शिकायती पत्रों की माला पहने ऐसे सड़क पर रेंगते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा पीड़ित, मोहन सरकार से लगाई न्याय की गुहार

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के नीमच जिले की जावद विधानसभा के ग्राम काकरिया तलाई का एक व्यक्ति अपना काम न होने और कलेक्टर के पास बार बार गुहार लगाकर बहुत परेशान हो गया. वह अधिकारियों की लापरवाही तथा भ्रष्टाचार से इतना तंग आ गया कि अपने एक हजार शिकायती पेज लेकर सड़क पर लोटते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचा. वहां उस व्यक्ति ने अपने सिर पर चप्पल रखकर न्याय की गुहार लगाई.

घटना का वीडियो अब लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. उस वीडियो में फरियादी वीडियो को सड़क पर अजगर की तरह घिसटते देखकर किसी की भी आंखें नम हो सकती हैं.

मीडियाकर्मियों को अपनी पीड़ा बताते मुकेश प्रजापति

काकरिया तलाई के मुकेश प्रजापति की पीड़ा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस व्यक्ति का नाम मुकेश प्रजापति है, जो मंगलवार को अपने शरीर पर बिना शर्ट पहने केवल 1000 पुराने शिकायती आवेदनों की माला को पहनकर कलेक्टर कार्यालय परिसर में दाखिल हुआ. लोग उसका वीडियो बनाने लगे. वहीं, अधिकारी उसका मुंह ताकते रहे.

पिछले सात साल से काट रहा था चक्कर

पीड़ित मुकेश प्रजापति ने मीडियाकर्मियों के सामने कहा कि मैं पिछले सात साल से कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहा हूं. जनसुनवाई में आवेदन देने के बाद हर बार मुझे यहां के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की बजाए सिर्फ आश्वासन दिया जाता रहा है. मैं तंग आ गया हूं, मुझे न्याय दिलाइए.

कलेक्टर के कार्यालय में मुकेश प्रजा​पति

मुख्यमंत्री मोहन यादव से न्याय की आशा जताई

पीड़ित ने मीडियाकर्मियों के जरिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार से अपनी प्रार्थना की. अपनी चप्पल खोलकर सिर पर रखते हुए उसने मीडिया के सामने कहा कि “मोहन जी अब तो मुझे न्याय दे दो, सात साल हो चुके हैं, अब मैं खुद की चप्पल अपने सिर पर रखकर न्याय की भीख मांगता हूं.”

कांग्रेस के सोशल मीडिया हैंडिल पर पोस्ट

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाए

मुकेश प्रजापति के वीडियो को विपक्षी दल कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडिल पर शेयर किया. कांग्रेस ने सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला बोला. पार्टी की ओर से कहा गया, “नीमच में जनसुनवाई में रेंगते हुए पहुंचने वाला ये शख्स अपने साथ शिकायतों और सुबूतों के कागजों के ढेर को घसीटता हुआ सरकार की लाचारी दर्शा रहा है. इसका नाम मुकेश प्रजापति है जो न्याय की गुहार लगाने कलेक्टर कार्यालय पहुंचा है.”

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

8 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

8 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

8 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

8 hours ago